किसी भी मां के लिए उसके बच्चे सबसे कीमती होते हैं. मां एक बार के लिए अपना खाना भूल सकती है लेकिन बच्चे को भूल जाए ऐसा नहीं हो सकता. लेकिन कुछ ऐसे लापरवाह पेरेंट्स भी होते हैं जो बच्चे पैदा तो कर देते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते. इस लापरवाही में कई बार उनके बच्चों की जान चली जाती है. हाल ही में ऐसी ही एक घटना अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आई. यहां एक महिला अपनी दो साल की बेटी को कार में भूल गई. भीषण गर्मी में कार में बंद इस बच्ची की मौत हो गई.
फ्लोरिडा के रहने वाले केथरीन एडम्स और क्रिस्टोफर मैकलीन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनकी बेटी की बॉडी तपती कार के अंदर से मिली. जिस वक्त बॉडी बरामद की गई, उस वक्त कार का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था. बताया जा रहा है कि कैथरीन बच्ची को कार में भूल गई थी. इसके बाद बच्ची पंद्रह घंटे तक कार के अंदर बंद रही. भीषण गर्मी में तपती कार के अंदर बच्ची के बॉडी में फफोले पड़ गए थे.
बंद थे दो बच्चे
लापरवाही की हद दिखाता ये मामला हर किसी को हैरान कर रहा है. एक मां कैसे अपने बच्चे को ही भूल गई. हैरानी की बात तो ये है कि कैथरीन ने अपनी कार में दो बच्चों को छोड़ दिया था. इसमें से एक ही उम्र दो साल और एक ही चार साल थी. चार साल की बच्ची किसी तरह से कार से निकलकर बाहर भाग गई लेकिन दो साल की बच्ची वहीं फंसी रह गई और उसकी मौत हो गई. कार इतनी ज्यादा गर्म हो गई थी कि बच्ची की बॉडी में फफोले पड़ गए थे. जिसने भी उसकी हालत देखी, उसका दिल दहल गया.
मां ने ही देखी बॉडी
बच्चों को कार में छोड़कर कैथरीन भूल गई थी. जब पंद्रह घंटे बाद उसकी चार साल की बेटी किसी तरह कार से निकलकर मां के पास पहुंची, तब उसे अपनी दूसरी बेटी की याद आई. वो दौड़कर कार में गई लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई थी. कैथरीन ने तुरंत इमरजेंसी सर्विस को बुलाया जहां से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका.

मां की लापरवाही की हद से हो गई बच्ची की मौत (Holmes County Sheriff’s Office/Facebook)
आधी रात में छोड़ा
पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर कैथरीन ने बयान दे दिया है. उसने बताया कि आधी रात वो बच्चों के साथ घर वापस आई थी. उस समय बच्चे कार की पिछली सीट पर सो गए थे. इस वजह से वो अकेले ही कार से निकलकर घर में चली गई. अंदर जाकर कपल भी सो गया. उनकी भी आंख दोपहर तक नहीं खुली. आधी रात से अगली दोपहर तीन बजे तक बच्चे कार में बंद रहे. इतनी देर कार में बंद रहने से छोटी बेटी की मौत हो गई.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 12:00 IST









