Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम लेगा करवट! आंधी-बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल, वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में भीषण गर्मी का सितम झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मंगलवार से वाराणसी में मौसम करवट ले सकती हैं. देर शाम के बाद आसमान में बादलों की आवजाही देखी जा सकती हैं. इसके अलावा 25 और 26 मई को हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 23 मई के बाद तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के वेबसाइट के मुताबिक,मंगलवार 23 मई को तापमान में थोड़ी कमी आयेगी. आसमान में बादलों की थोड़ी आवजाही होगी जिससे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है. अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

25 और 26 को बारिश का अनुमान
वहीं बात 24 मई की करें तो आसमान में बादलों का डेरा बढ़ेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी कम होगा.इसके अलावा 25 और 26 मई को तेज धूलभरी आंधी और गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब की तरफ से आने वाले हवाओं के कारण वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में तापमान में कमी आएगी.इस बीच अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है.वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. तापमान में कमी के कारण वाराणसी सहित आस पास के इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें