
हाइलाइट्स
एसी को 16 या 18 डिग्री पर चलाना फायदेमंद नहीं.
24 डिग्री पर कूलिंग के साथ बचाता है पैसे.
टेम्प्रेटर 1 डिग्री कम होने से 3-4 फीसदी बचेगी बिजली.
Minimum Temperature For AC: गर्मियों में लोग अक्सर बाहर से आने के बाद तुरंत ठंडक पाने के लिए एसी को 16 डिग्री के सबसे कम टेम्प्रेचर पर चला देते हैं. ऐसा करने से आपको थोड़ी ठंडक तो मिल जाती है, लेकिन ये करना आपकी जेब पर भारी पड़ जाता है. दरअसल, ये आदत बिलकुल गलत है. इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है और साथ में कमरे में बैठे लोगों के स्वास्थय के लिए भी हानिकारक होता है.
अब आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि एसी को किस तापमान पर चलाना सही होता है और किस तापमान पर चलाने पर बिजली की बचत की जा सकती है. तो चलिए जानते हैं…
कितना होना चाहिए AC का न्यूनतम तापमान
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की एक रिपोर्ट की मानें तो कमरे में बैठे लोगों के लिए 24 डिग्री का न्यूनतम तापमान बिलकुल सही होता है. इससे सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है और बिजली के बिल में भी बचत होती है. बीईई मानना है कि एसी की हवा से आपकी सेहत को तब नुकसान होने लगता है जब आप काफी देर तक 16 या 18 डिग्री की टेम्प्रेचर पर एसी को चलाते हैं. बीईई ने भारत सरकार से आपली की है कि वो एसी बनाने वाली सभी कंपनियों को निर्देश जारी करें कि वो ऐसे एयर कंडीशनर बनाएं जिनका न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर सेट हो.
क्या 16 डिग्री में जल्दी होती है कूलिंग
बहुत से लोग सोचते हैं कि AC 16 डिग्री में जल्दी कूलिंग देती है. लेकिन ये सोचना पूरी तरह से सही नहीं है. अगर आप AC को 16 डिग्री पर चलाते हैं तो आपको थोड़ी बेहतर कूलिंग जरूर महसूस होगी लेकिन इससे फायदा से ज्यादा नुकसान है. यदि 24 से 27 डिग्री में भी एसी चलाई जाए तो यह उतने देर में ही कमरे को ठंडा करेगा. हालांकि, अगर आप 16 या 18 डिग्री में चलाते हैं तो कंप्रेसर को ज्यादा लोड पड़ता है और बिजली की अधिक खपत होती है.
इस तरह करें AC का किफायती इस्तेमाल…
1- एसी को 16 या 18 डिग्री पर सेट करने के बजाय 24 या 26 डिग्री पर सेट करें.
2- ऐसा करने से आप बिजली बिल में 25 से 35 फीसदी की कमी कर सकती है. साथ ही यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है.
3- एसी के टेम्प्रेचर को 1 डिग्री बढ़ाने से 3 से 4 प्रतिशत बिजली की कम खपत होती है.
4- लगातार ज्यादा देर तक एसी का इस्तेमाल न करें. जरूरत न होने पर एसी को बंद रखें.
5- एसी वाले कमरे की अच्छी तरह इंसुलेशन करवाएं ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले और कूलिंग बेहतर हो.
.
Tags: Air Conditioner, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 06:15 IST








