हाइलाइट्स
जयपुर के कोटखावदा में हुआ था हादसा
मृतकों में एक दंपति और दो मां-बेटे शामिल
30 घंटों से चारों शवों को लेकर धरने पर बैठे हैं ग्रामीण
हीरालाल सैन.
जयपुर. राजधानी जयपुर (Jaipur) के कोटखावदा इलाके में गलत दिशा में तेज गति से आ रही एक थार जीप ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे लोगों को कुचल दिया. हादसे में एक ही परिवार की 2 महिलाओं समेत 4 जनों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके पर जीप छोड़कर फरार हो गया. हादसे के मचा बवाल अभी तक थमा नहीं है. पीड़ित परिवार बीते 30 घंटों से चारों मृतकों के शवों को लेकर धरने पर बैठे हैं. वे अपनी मांगों पर अड़े हैं.
जानकारी के मुताबिक डोईयो की ढाणी में रहने वाले मदनलाल गवारिया की बीमारी से मौत गई थी. मृतक मदन की पत्नी सुनीता, बेटा गोलू, विक्की, बड़ा भाई सीताराम और उसकी पत्नी अनिता मृतक की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए थे. हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने के बाद वे रविवार को गांव वापस लौटे थे. यहां वे सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर अन्य परिजनों का इंतजार कर रहे थे.
आपके शहर से (जयपुर)

सावधान! स्विमिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, लापरवाही आपको कर सकती है बीमार

Maharana Pratap Jaynti 2023 : महाराणा प्रताप के लिए शख्स ने सर्वस्व लगाया दांव पर, जीवंत कर दी शौर्य गाथा

कोटा: हत्या या आत्महत्या! फंदे पर लटका मिला लेडी डॉक्टर का शव, 2 साल पहले हुआ था तलाक

श्री क्षत्रिय युवक संघ: रोलसाहबसर बोले- शिशुभाव अपनाएं, उसी से सत्य और ज्ञान की प्राप्ति संभव

कैला मां के प्राचीन दरबार के पट 9 दिन के लिए हुए बंद, 28 मई से भक्त कर सकेंगे दर्शन

कोटा में गर्मी से लोग बेहाल, तापमान पहुंचा 45 डिग्री, बजारों में पसरा सन्नाटा

जैन समाज की यह संस्था राजस्थान के 15 जिलों को करेगी सूखा मुक्त, जानिए क्या है प्लान

2000 Rs Note Ban : नोट बंदी के बाद महंगाई, सोना खरीदना हुआ और भी महंगा | RBI | Gold Price | Top News

डूंगरपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 42 पार, जानिए गर्मी से कब मिलेगी राहत

Uttarakhand Board Result 2023 : हजारों छात्रों का इंतजार खत्म, घोषित हुई Date, इस दिन आएगा रिजल्ट

2000 Rupees Note Ban : जानिए एक ही बार में कितने 2 हजार के नोट Exchange कर सकते है ? | Breaking News
तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
इस दौरान रामनगर की ओर से कोटखावदा की तरफ गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक जीप ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में मदनलाल की पत्नी सुनीता, पुत्र गोलू और जेठ सीताराम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि सीताराम की पत्नी अनिता, मदन का छोटा बेटा विक्की और एक अन्य घायल हो गए. इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जयपुर रेफर किया गया. वहां घायल अनिता ने भी दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों और परिजनों की यह हैं मांगें
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने चारों मृतकों के शव लेकर सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया. गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर विरोध जताया. वे पीड़ित परिवार ने सरकारी नौकरी देने, मुआवजे के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिलाने और फरार जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग की. बाद में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और समझाइश की लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.
कोटखावदा बना पुलिस छावनी
सड़क हादसे में 4 जनों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया. ग्रामीणों के गुस्से व हंगामे को देखते हुए यहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. भारी पुलिस जाब्ते से कोटखावदा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. मौके पर DCP योगेश गोयल, ACP संध्या यादव, SDM अशोक रिणवा समेत कई अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की लेकिन बात नहीं बनी. पुलिस ने माहौल देखते हुए बेरिकेड्स भी लगाए हैं.
डॉ. किरोड़ीलाल और सचिन पायलट पहुंचे धरनास्थल
हादसे के बाद कोटखावदा स्टेंड पर ग्रामीणों का धरना जारी है. रविवार शाम को राज्यसभा सांसद ड़ॉ. किरोडीलाल मीणा धरनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट व स्थानीय विधायक वेदप्रकाश सोलंकी भी धरनास्थल पहुंचे. पायलट ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
30 घंटों से शव लेकर बैठे हैं ग्रामीण
हादसे के बाद विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण और मृतकों के परिजन पिछले 30 घंटों से चारों मृतकों के शव लेकर सड़क पर बैठे हैं. कस्बे के बस स्टैंड की दुकानें भी बंद हैं. गर्मी को देखते हुए शवों के चारों ओर बर्फ की सिल्लिया लगाई गई हैं. प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की वार्ता होने के बाद भी सहमति नहीं बन पाई है.
.
Tags: Big accident, Crime News, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 19:05 IST








