संजीव कुमार की ‘ना’ से तबाह हुआ मशहूर अदाकारा का करियर, एक्टर की मौत से पहुंचा गहरा सदमा, ताउम्र नहीं की शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड में आपने अक्सर सच्चे प्यार की कहानियां देखी होंगी. फिल्मों में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हीरो या हीरोइन के मना कर देने पर सामने वाला इंसान अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेता है. कई बार तो हीरो, हीरोइन ताउम्र शादी नहीं करते हैं और अपने सच्चे प्यार के इंतजार में जिंदगी गुजार देते हैं. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ऐसी प्रेम कहानियां बॉलीवुड में असल जिंदगी में भी देखने को मिलती हैं. तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद आपको यकीन न हो. फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन स्टार्स का नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता रहता है, लेकिन इसी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रेम कहानी से एक मिसाल कायम की है. आज इंडस्ट्री की एक ऐसी ही अदाकारा की बात करेंगे. 

आज बॉलीवुड के जिस सितारे की यहां बात हो रही है वो बीते जमाने की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित हैं. ये एक्ट्रेस 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया करती थीं. सुलक्षणा पंडित ने अपनी जादुई आवाज, खूबसूरती और कमाल की अदाकारी से सबका मन मोह लिया था. इस एक्ट्रेस ने उस दशक के सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया था. सुलक्षणा पंडित ने फिल्मों और सिंगिंग की दुनिया में खुदको स्थापित कर लिया था.

डेब्यू फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात-
साल 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से सुलक्षणा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ संजीव कुमार नजर आए थे. दोनों की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट पर ही एक्ट्रेस संजीव कुमार पर दिल हार बैठी थीं. उसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मों की शूटिंग के दौरान सुलक्षणा का प्यार और भी गहरा होता चला गया.

संजीव कुमार ने किया इनकार-
बस फिर एक दिन एक्ट्रेस ने संजीव कुमार के सामने अपने प्यार का इजहार करने का फैसला किया और उन्हें प्रपोज कर दिया. लेकिन उन दिनों एक्टर का दिल हेमा मालिनी के लिए धड़कता था जिस वजह से उन्होंने बिना कुछ सोचे सुलक्षणा पंडित को मना कर दिया. एक्टर की इस ना से एक्ट्रेस का दिल बुरी तरह टूट गया था.

आखिरी फिल्म में भी दोनों ने किया साथ काम-
सुलक्षणा एक्टर के प्यार में कुछ इस कदर दीवानी हो गई थीं कि उन्होंने ताउम्र शादी नहीं की. उन्होंने संजीव कुमार का इंतजार करने का फैसला किया था और उसके बाद भी उन्होंने फिल्मों में एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने से परहेज नहीं किया. संजीव कुमार आखिरी बार सुलक्षणा  पंडित के साथ फिल्म ‘दो वक्त की रोटी’ में  नजर आए थे. हालांकि, ये फिल्म एक्टर की मौत के बाद रिलीज हुई थी.

संजीव कुमार की मौत के बाद बनाई फिल्मों से दूरी-
संजीव कुमार की मौत से एक्ट्रेस को इतना गहरा सदमा पहुंचा था कि उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली. कहा जाता है कि एक्टर की मौत के बाद से सुलक्षणा ने खुदको कमरे में बंद कर लिया था. वह न ही किसी से मिलती- जुलती थीं और न ही किसी से बात करती थीं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Sanjeev Kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें