तबाही मचाने से पहले पकड़ी गई दैत्याकार मछली, 14 साल के बच्चे जितना था आकार, पेट में मौजूद थे करोड़ों अंडे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समुद्री दुनिया बेहद बड़ी है. ये जितनी गहरी है, उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. जितना हमें पता है, उससे भी ज्यादा गहरा इसका रहस्य है. हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स के एक झील से मछुआरों को बेहद विशालकाय मछली मिली. ये देखने में किसी एलियन जैसी नजर आ रही थी. साथ ही इसका वजन चौदह साल के बच्चे जितना था. सबसे ज्यादा हैरानी तो इस मछली के पेट के अंदर मौजूद अंडों को देखकर हुई. अगर मछली ने अंडे दे दिए होते तो जल्द ही इस झील में एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा एलियन मछली मौजूद होती.

यूएस के ओक्लाहोमा के Grand Lake o’ the Cherokees से इस एलियन फिश को पकड़ा गया. ब्रयान बेकर नाम के एक शख्स ने झील से एक एलियन मछली को पकड़ा. ये प्रजाति बेहद बड़ी होती है और इस मछली के पेट में तो 11 मिलियन अंडे मौजूद थे. अगर ये मछली अंडे दे देती तो झील का इकोसिस्टम बिगड़ जाता. इतनी सारी विशालकाय मछलियों से फ़ूड चेन डिस्टर्ब हो जाती और फिर एरिया में तबाही तय थी.

14 साल के बच्चे जितना वजन
इस विशालकाय मछली का वजन करीब 53 किलो जितना था. ये उतना ही है जितना इंसानों में एक चौदह साल के बच्चे का होता है. जिस शख्स ने इसे पकड़ा, उसने बताया कि जैसे ही उसके जाल में हलचल हुई थी, वैसे ही वो समझ गया था कि इस बार कुछ ऐसा फंसा है, जो शायद उसने कभी नहीं देखा है. जाल को खींचने में उसे अच्छी खासी मशक्क्त करनी पड़ी. जैसे ही मछली बाहर निकली, वो हैरान रह गया. आज से पहले उसने ऐसी मछली कभी नहीं देखी थी.

alien fish caught

सात मिनट के मशक्क्त के बाद पकड़ी गई मछली (इमेज- Pen News/Bryan Baker)

पेट में थे करोड़ों अंडे
इस मछली के पेट के अंदर से 11 मिलियन अंडे निकले. इसे बाहर निकालने में सात मिनट का समय लगा. मछली को पकड़ने के बाद मछुआरे ने भगवान को धन्यवाद किया कि आखिरकार उसके जाल में ऐसी मछली फंस गई जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी. ये मछलियों की एक एलियन स्पीसीज है जो ईस्टर्न एशिया से आती है. इसके पेट में मौजूद करोड़ों अंडे अगर पैदा हो जाते तो कुछ ही समय में ये झील ऐसी मछलियों से भर जाती. अगर ऐसा होता तो कई तरीकों से एरिया में तबाही तय थी. गनीमत है कि पेट में रहते हुए ही ये मछली पकड़ी गई.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें