बारात आने से पहले मेकअप कराने गई थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर पहुंचकर प्रेमी ने चलाई गोली; मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अरुण कुमार शर्मा/मुंगेर. बिहार के मुंगेर में शादी के लिए सजना एक लड़की के लिए मंहगा पड़ गया. बारात आने के पहले लड़की मेकअप के लिए जावेद हबीब सैलून गई थी. इसी दौरान लड़की का पूर्व प्रेमी भी आ धमका. वो लड़की को किसी और का होते देखते बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सैलून में ही उसे गोली मार दी. प्रेमी यहीं नहीं रुका उसने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी कनपट्टी में पिस्टल सटाकर गोली मारने का प्रयास किया. लेकिल पिस्टल हाथ से छूटकर नीचे गिर गया. लड़की को बाएं साइड के कंधे के पीछे से गोली छूती हुई निकल गई.

आनन-फानन में लड़की को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया. वहीं युवक अमन कुमार को गोली चलाने के बाद लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह लोगों के चंगुल से वो छूटकर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र सिंह की 26 वर्षीय पुत्री अपूर्वा की रविवार की रात शादी होने वाली थी. बारात आने से पूर्व वह जावेद हबीब सैलून मेकअप कराने गई थी. इसी दौरान अमन कुमार नामक युवक आया और उसने लड़की को गोली मार दी. युवक ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा. गोली चलाने वाला युवक अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र बताया है जो बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में पदस्थापित है.

इस मामले में जावेद हबीब सैलून में जॉब करने वाली युवती ने बताया की वह काम कर रही थी कि तभी एक युवक अंदर घूस गया और शादी के लिए तैयार हो रही दुलहन को गोली मार दी और खुद को भी लड़के के द्वारा गोली मारने की कोशिश की पर पिस्तौल हाथ से छूट गया. यह सारा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. सीएस ने बताया की गोली शरीर के किसी भी वाइटल पार्ट्स को नहीं छुई है. इस कारण लड़की खतरे से बाहर है.

डीएसपी ने कहा- पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में कार्यरत है. मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि लड़के ने जावेद हबीब सैलून में घूसकर कर लड़की को गोली मारा है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

हालांकि अपूर्वा और अमन के बीच कब से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और क्या प्यार एक तरफा था इसकी जांच की जाएगी. हो सकता है अमन ने शादी की खबर सुनकर आवेश में आकर यह फैसला ले लिया कि अपूर्वा मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होगी. इन सारी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. इस मामले में लड़की के परिवार के सदस्य भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

Tags: Bride, Munger news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें