JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट कल, यहां करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. JAC Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. अब एक साथ ही 23 मई को झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे.

बता दें कि झारखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर घोषित किए जाएंगे. शिक्षा सचिव के रवि कुमार और जैक चेयरमैन अनिल कुमार महतो रिजल्ट जारी करेंगे. स्टूडेंट अपने लॉगिन क्रिडेंशियल के साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

SMS व डिजिलॉकर में भी मिलेगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS व डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी. झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट के बाद मार्कशीट भी डाउनलोड करके अपने पास रख लें और उसमें कोई गलती हो तो सुधरवा लें.

आपके शहर से (रांची)

ये भी पढ़ें-
School News: स्कूल में शिक्षकों को पहनने चाहिए कैसे कपड़े, सरकार ने तय किये नियम
CUET UG Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा में 76% उपस्थित हुए स्टूडेंट, जानिए कैसा था एग्जाम

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com andjac.jharkhand.gov.in पर जाएं.

– दिखाई देने वाले होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के लिए जेएसी बोर्ड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.

– एक नया लॉगिन पेज खुलेगा.

– डिटेल भरकर सब्मिट करें.

– स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.

– इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.

– भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट कर लें.

Tags: 12th results, Board result, Class 10th Results, JAC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें