sukhvilas resort: मान सरकार ने बादल के ‘सुखविलास रिजॉर्ट’ को बताया अवैध, शिअद बोली पुख्ता सबूत है तो कार्रवाई करे प्रशासन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


एस. सिंह

चंडीगढ़. बादल परिवार की संपत्ति ‘सुखविलास रिजॉर्ट’ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) आमने- सामने आ गए हैं. ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जहां रिजॉर्ट को अतिक्रमण की गई भूमि पर निर्मित करने का आरोप लगाया है, वहीं शिअद ने आप सरकार को चुनौती दी है कि अगर सुखविलास रिजॉर्ट के खिलाफ उसके पास कोई गड़बड़ी का कोई पुख्ता सबूत है तो प्रशासन कार्रवाई करे. अकाली दल ने सरकार पर बेवजह इस मुद्दे को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है.

अकाली दल के प्रवक्ता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ग्रेवाल ने कहा कि मंत्री के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. परियोजना ने भूमि के किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, और इसके निर्माण में कोई अवैध काम नहीं हुआ है. आरोप लगाते हुए ग्रेवाल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाते हुए पहले पांच साल तक एक ही रणनीति अपनाई थी. हालांकि, यह अपने किसी भी दावे को प्रमाणित करने में विफल रही थी. अब आप सरकार अपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है.

सरकार के आरोप निराधार
ग्रामीण विकास मंत्री यहां तक दावा कर रहे हैं कि जिस जमीन पर परियोजना खड़ी है, उसकी जांच की जा रही है. यह एक मनगढ़ंत कहानी है और आने वाले समय में यह भी झूठ साबित हो जाएगी. ग्रेवाल ने कहा कि आप सरकार सभी मोर्चों पर अपनी भारी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के निराधार आरोप लगा रही है.आप सरकार के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और गुंडा राज कायम हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान टारगेट नंबर वन, मूसेवाला की हत्या… गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का NIA के सामने सनसनीखेज कुबूलनामा

” isDesktop=”true” id=”6275307″ >

वन विभाग से अनुमति लेकर किया निर्माण
अकाली नेता ने स्पष्ट किया कि जिस भूमि पर सुखविलास खड़ा है, वह दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पूर्व संपत्ति है. यह ब्रिटिश काल के कानूनों के दायरे में आता है क्योंकि यह एक जंगल से सटा हुआ है. पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम की धारा 4 भूमि के उपयोग की अनुमति देती है यदि यह एक समान क्षेत्र को हरित पट्टी के निर्माण के लिए नामित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस आवश्यकता को पूरा किया गया और वन विभाग से अनुमति प्राप्त की गई है. इसके अलावा सुखविलास उस भूमि पर स्थित है जिसे समतल किया गया था और यह दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल के पूर्व खेत का हिस्सा था.

Tags: CM Bhagwant Mann, Punjab, Sukhbir Badal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें