इस कलाकार पर फिदा हुई द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा, VIDEO हो रहा वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद – बेहतरीन रंगोली बनाने वाले कलाकार शिवा मानिकपुरी अपनी कलाकारी की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार शिवा के द्वारा बनाए रंगोली की काफी चर्चा हो रही है. शिवा ने बॉलीवुड की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक पोट्रेट रंगोली बनाया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है.

दरअसल छत्तीसगढ़ के शिवा मानिकपुरी जाने माने रंगोली आर्टिस्ट है. इनके नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. शिवा ने रंगोली को लेकर बताया कि फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा का पोट्रेट बनाने का सोचा और चार घंटे लगातार मेहनत कर रंगोली तैयार किया है. इसके बाद इस रंगोली को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और एक्ट्रेस अदा शर्मा को भी टैग किया था. इस रंगोली को अदा शर्मा ने पसंद किया और शिवा को थैंक्यू बोलते हुए रंगोली को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पर भी शेयर किया है.

महासमुंद जिले के रहने वाले हैं शिवा
छत्तीसगढ़ समेत अनेक देशों में अपनी कला का जलवा बिखेरने वाले शिवा महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत छोटे से गांव अरेकेल के रहने वाले हैं. शिवा मानिकपुरी ने अदा शर्मा की रंगोली बनाई है. फिल्म में अदा शर्मा के अभिनय से प्रभावित होकर शिवा ने ये रंगोली बनाई है.

चार घंटे लगे रंगोली बनाने में
शिवा ने 4 घंटे की कड़ी मेहनत से इस रंगोली को तैयार किया . बचपन से ही शिवा आर्टिस्ट्स हैं. बहुत पहले से ही फिल्म कलाकारों के रंगोली बनाते रहते हैं. फिल्मी कलाकार भी इनके बनाई रंगोली को खूब पसंद करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 13:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें