रिवर्स स्विंग का सुल्तान, लड़कियों सी आवाज, कुंबले से पहले बनाता वर्ल्‍ड रिकॉर्ड! अपने ही कप्‍तान ने कर दिया…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया में मचा दिया था कोहराम
कप्‍तान को अपने बॉलर की कामयाबी से हो गई थी चिढ़

नई दिल्‍ली. साल 1978 का था. पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. अपनी-अपनी सरजमीं पर अजेय समझी जाने वाली दोनों टीमें यानी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थीं. टेस्‍ट मैच हो रहा था ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में. पाकिस्तान पहली पारी में महज 196 रन पर आउट हो गई, लेकिन इमरान खान और फिर सरफराज नवाज की गेंदबाजी ने कंगारुओं को 168 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान ने माजिद खान और जहीर अब्बास की सधी पारियों से ऑस्ट्रेलिया के सामने 382 रन का लक्ष्‍य रखा.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ठीक ठाक शुरुआत की. इसके बाद एलन बॉर्डर खूंटा गाड़कर खड़े हो गए सो अलग. लेकिन मैच के आखिरी हिस्से में जब बॉल पुरानी हो गई तो गेंदबाजी करने आए सरफराज नवाज ने ऐसा कारनामा किया कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप तहस-नहस हो गई. एक ही स्पेल में महज एक रन देकर सरफराज ने 7 विकेट लिए. कंगारुओं की दूसरी पारी में उन्होंने 9 विकेट हासिल किए. अगर कप्तान ग्राहम यलप रन आउट ना हुए होते तो शायद सरफराज नवाज तब एक पारी में दस विकेट लेने का कारनामा कर सकते थे.

यही वजह थी कि जब जिम लेकर के एक पारी में दस विकेट लेने की बराबरी अनिल कुंबले करने जा रहे थे तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रन आउट होने का सोचा था ताकि जो काम रिवर्स स्विंग के बादशाह सरफराज नवाज नहीं कर सके थे वह भारत के अनिल कुंबले भी न कर पाएं. खैर, पाकिस्‍तानियों के मंसूबों पर पानी फ‍िर गया और कुबंले ने एक पारी में दस विकेट लेकर जिम लेकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.

विराट कोहली को मिला दोहरा ‘दर्द’, टेंशन टीम इंडिया की बढ़ गई, WTC का खिताब दांव पर

बॉल टेंपरिंग के लगे आरोप
पाकिस्‍तान ने भले ही ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर हराकर टेस्‍ट मैच जीता हो, लेकिन कप्‍तान इमरान खान सरफराज नवाज की कामयाबी को पचा नहीं पाए. तब ही सरफराज के खिलाफ बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे थे. कहा जाता है कि इसके पीछे इमरान खान ही थे. सरफराज नवाज की सनसनाती गेंदें भले ही बल्‍लेबाजों के दिल-ओ-दिमाग में खौफ पैदा कर देती हो, लेकिन उनकी आवाज में वैसा असर नहीं थी. तेज गेंदबाज की आवाज बेहद महीन थी. इसे भारी बनाने के लिए सरफराज नवाज को गले का ऑपरेशन करवाना पड़ा था.

Tags: Cricket news, Imran khan, Pakistan cricket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें