नसों से छानकर कोलेस्ट्रॉल को बाहर करेगा इस काले बीज का पानी, डायबिटीज को करे कंट्रोल, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कलौंजी.
कलौंजी के नियमित सेवन से लिवर हेल्दी रहता है.

Health Benefits Of Kalonji : कलौंजी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है. कलौंजी के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं. यह कई बीमारियों के लिए कारगर है. कलौंजी का सही तरीके से उपयोग करने से यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है. कलौंजी के बीजों को दही के साथ मिलाकर खाने से शुगर लेवल को कम किया जा सकता है. इसके अलावा कलौंजी पानी के नियमित सेवन से लिवर और हार्ट हेल्दी होता है. कलौंजी का सेवन आप शहद या पानी के साथ डायरेक्ट कर सकते हैं. आइए आज हम आपको हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, कलौंजी के फायदे बताते हैं.

1.एंटीऑक्सीडेंट का बेस्ट स्त्रोत: कलौंजी को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है. इसे एंटीऑक्सीडेंट का बेस्ट सोर्स माना जाता है. नियमित रूप से कलौंजी खाने डायबिटीज और दिल की बीमारी होने का खतरा कम होता है. इसके नियमित सेवन से इन बीमारियों से निजात भी पाई जा सकती है.

2. हेल्दी लिवर: शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स के कारण कई बार बार लिवर और किडनी डैमेज हो जाते हैं. कलौंजी का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ बॉडी से बाहर निकल जाते हैं. इसके नियमित सेवन से लिवर हेल्दी रहता है. यह लिवर संबंधित अन्य बीमारियों में भी बेहद लाभकारी है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों नहीं खाते ज्यादा अंजीर? ब्लीडिंग की हो सकती है समस्या, ये हैं 4 बड़े नुकसान

3. वजन कम करे: कलौंजी पानी के नियमित सेवन से वजन को कम किया जा सकता है. यह वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है. वजन कम करने के आप रोजाना डाइट में कलौंजी का सेवन कर सकते हैं.

4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी रामबाण है. इसके लिए कलौंजी और नींबू वरदान साबित हो सकती है. इस ड्रिंक को पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा.

ये भी पढ़ें- 50 साल की उम्र में भी लोहे सी मजबूत रहेंगी हड्डियां, 6 हेल्दी फूड्स से कर लें दोस्ती, स्वाद भी लाजवाब

5. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: कलौंजी के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. इसके लिए कलौंजी का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. रोजाना के डाइट में कलौंजी को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में होने लगता है. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें