अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. यह इस साल की गर्मी का यहां का अब तक का सबसे अधिक तापमान होगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से यह भी सूचना जारी की गई है कि 23 मई से लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं.
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 22 मई से सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन ताप लहर की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. अब पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है. 23 मई से इसके सक्रिय होने की वजह से 26 मई तक लखनऊ समेत दूसरे जिलों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं.
इन जिलों में सोमवार को ताप लहर का कहर
आपके शहर से (लखनऊ)

UPSC CSE Exam : आईएएस-आईपीएस बनने के लिए कितने सब्जेक्ट पढ़ने होते हैं ?

Weather alert: उत्तर प्रदेश में ताप लहर की चेतावनी, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

लखनऊ के इस मेले में मिल रहा सस्ता सामान! देशभर के दुकानदार दे रहे खास ऑफर

Photos: सदियों से नवाबों के शहर की शान हैं ये इमारतें…आज भी लगा रहीं लखनऊ की खूबसूरती में चार चांद

Jobs In lucknow : नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सोमवार को यहां पर लगेगा रोजगार मेला, फटाफट नोट करें पता

Constable Vs Head Constable: कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल में क्या होता है फर्क, कौन है अधिक पावरफुल? जानें तमाम डिटेल

Lucknow News: शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें नया शेड्यूल

यूपीः चौथी क्लास की बच्ची का 6 माह तक यौन शोषण, गर्भपात करवाया, आरोपी उमर कुरेशी गिरफ्तार

SSB Constable Salary: एसएसबी में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

Modi Mango: अगले साल मार्केट में मिलेगा ‘मोदी आम’, स्वाद सबसे अलग, लेकिन ऊंची होगी कीमत

Sarkari Naukri 2023: BEL में हवलदार बनने का बढ़िया मौका, 10वीं पास करें आवेदन, 79000 मिलेगी सैलरी
लखनऊ मौसम केंद्र ने सोमवार को हीट वेव यानी ताप लहर की चेतावनी जारी की है जिसमें मुख्य रूप से चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के साथ ही मिर्जापुर जिला और इनके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.
वहीं, सोमवार को प्रयागराज, झांसी, कानपुर और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहने वाले हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छू जाएगा. इसके अलावा, वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 40 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ ही दूसरे जिलों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
.
Tags: Heat Wave, IMD forecast, Lucknow news, Up news in hindi, UP Weather
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 08:56 IST








