
समस्तीपुर. समस्तीपुर जिला सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में बीते 3 दिनों में मौसम परिवर्तन होने की संभावना है. इस बीच साइक्लोनिक प्रभाव लगभग समाप्त होने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. बताया जाता है कि बीते 3 दिनों में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री ऊपर बढकर सामान्य के बराबर हो गया है. के कारण गांव से लेकर शहर तक के लोग को इस दौरान करीब रूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जानिए क्या रहेगा मौसम
डीआरपीसीएयू पूसा एवं मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी पूर्व अनुमानित अवधि में सुबह में 89 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी कम देखने को मिली है. इस दौरान सुबह के समय में 10 पॉइंट 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, तो वही सुबह में सूर्य उदय के साथ हैं गर्मी की एहसास लोगों को शुरू हो गई. इस बीच 100 पॉइंट 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली है बता जाता है कि आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में तापमान ऊपर आने लगा है. इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 4.6 डिग्री ऊपर आया है. वहीं मौसम वैजनिक ने कहा इस तरह तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उस दौरान 2 से 3 दिनों में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की उम्मीद है. पूर्वानुमान इस अवधि में 22 से 23 को बारिश पानी की संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है.
.
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:46 IST









