Darbhanga Crime News: कोचिंग से लौट रही नाबालिग को अगवा कर सहपाठियों ने किया गैंग रेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विपिन कुमार दास/दरभंगा. दरभंगा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. सहपाठियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक गैंग रेप किया. इन आरोपियों ने पीड़िता को दरभंगा से अगवा कर समस्तीपुर और मधुबनी तक ले गया. इस बीच उसके साथ गैंग रेप किया जाता रहा. नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर 3 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

नाबालिग ने महिला थाने में दिए आवेदन में बता कि वह जब कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी तो बाइक से आए आरडीएक्स राज और प्रियांशु उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर लहेरियासराय के एक होटल में ले गए. होटल के कमरा नंबर 204 विपुल नाम का लड़का पहले से मौजूद था. छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पढ़ाई के दौरान विपुल को पहचानती थी.

इसी होटल में तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार किया. फिर घर छोड़ने के बहाने पीड़िता को दरभंगा रेलवे स्टेशन ले कर आया. वहां से उन्होंने भागलपुर का टिकट लिया. पीड़िता के पूछने पर कहा कि जब तक मामला ठंडा न हो जाए, तब तक वे जिले से बाहर रहेंगे. ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तो विपुल ने खाना खाने के बहाने नाबालिग को स्टेशन से बाहर लाया. यहां स्टेशन के बाहर एक स्कार्पियो खड़ी थी, जिसमें कुछ और लड़के बैठे थे. इस स्कॉर्पियो में पीड़िता को बैठाया गया और वहीं उसे सुई लगा दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई. पीड़िता को जब होश में आया तो वो मधुबनी जिले के किसी गांव में थी. इसके बाद विपुल के पीड़िता को डराना-धमकाना शुरू किया कि अगर उसने अपने साथ हुए मामले के बारे में अपने घर में किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे. इसके बाद विपुल और बाकी आरोपी उसे मधुबनी से दरभंगा लेकर आए और किलाघाट नदी के पुल के पास छोड़कर सब भाग निकले. इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. तीनों नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभारी एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि अगवा और गैंग रेप की यह वारदात 13 मई की है. नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है. महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल छात्रा का मेडिकल करा दिया गया है. होटल से CCTV फुटेज की मांग की गई है, लेकिन होटल संचालक ने अबतक CCTV फुटेज पुलिस को नहीं दिया है. ऐसे में होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें