Imran Khan News: फिर गिरफ्तार होंगे इमरान खान? पूर्व PM को सता रहा है डर, बोले- ‘मेरे अरेस्ट होने के 80 फीसदी चांस’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पूर्व PM इमरान खान को एक बार फिर गिरफ्तारी का डर सता रहा है.
उन्होंने मंगलवार को अपने गिरफ्तारी की आशंका जताई है.
इमरान खान ने कहा है कि मंगलवार को जब वह कोर्ट जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में सियासी उठापटक जारी है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जब वह अल कादिर ट्रस्ट केस (Al Qadir trust case) की जांच में शामिल होने के लिए इस सप्ताह मंगलवार को इस्लामाबाद की अदालत जाएंगे तो उन्हें फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है.

न्यूज एजेंसी ANI ने एआरवाई न्यूज के हवाले से बताया कि इमरान खान ने कहा है कि सत्ताधारी गठबंधन का उन्हें राजनीतिक परिदृश्य से हटाने का दृढ़ संकल्प साल 2019 के आम चुनावों में हारने के उनके डर से उपजा है. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) पर उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बाद वाले ने उन्हें अस्थिर करने का प्रयास क्यों किया.

पढ़ें- नई मुसीबत में फंसे इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी, सरकारी स्कूलों से टोटी और बिजली के तार चुराने का केस दर्ज

पूर्व प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा ‘मंगलवार को, मैं विभिन्न जमानतों के लिए इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा हूं और 80 प्रतिशत संभावना है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’ अपनी पार्टी पर कार्रवाई के संदर्भ में, पीटीआई प्रमुख ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व और महिलाओं सहित 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

डॉन के अनुसार शनिवार को PTI के प्रमुख ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) को सूचित किया कि वह अगले सप्ताह अल कादिर ट्रस्ट मामले की जांच में शामिल हो सकते हैं. इमरान खान ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे पेश हो सकते हैं. इमरान खान, जो 2 जून तक जमानत पर हैं, को हाल ही में अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) के रेंजर्स कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

गौरतलब हो कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PTI कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दान सहित देश भर के शहरों में विरोध प्रदर्शन किया. लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने 9 मई को गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ दायर तीन मामलों में इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले की जमानत को शुक्रवार को मंजूरी दे दी.

Tags: Imran khan, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें