जंगल में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोहाना. हरियाणा के सोनीपत के सोहाना में भोंडसी थाने के अंतर्गत गांव में एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने जबरन गैंगरेप किया. जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया. नाबालिग घायल अवस्था में अपने घर पहुंची परिजनों ने उसे गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया. इस मामले में परिजनों के बयान भौंडसी पुलिस ने आरोपी विनोद और जसवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि परिवार के लोग अपनी नौकरी पर बाहर गए हुए थे. उसकी 15 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी. वह दूध लेने के लिए बाहर गई. इसी दौरान विनोद नाम के युवक ने नाबालिग को बाइक पर बिठाया और जंगलों में ले गया.  विनोद की अक्सर लड़की से फोन पर बात होती थी.

विनोद और उसके दूसरे साथी जसवीर ने नाबालिग से जंगल में बने एक कमरे में बारी-बारी दुष्कर्म किया. नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे डंडों से पीटा घायल कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में नाबालिग अपने घर पहुंची. परिजनों ने नाबालिग को अस्पताल में दाखिल करवाया. आरोपियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी रसूखदार घरों से हैं, जिसके कारण पीड़ित परिवार की सहमा हुआ नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें