त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब बोले- BJP के संगठनात्मक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं ‘बाहरी’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगरतला. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव (Biplab Kumar Deb) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक मामलों में “बाहरी लोग” हस्तक्षेप कर रहे हैं और उन्होंने राज्य में जो हो रहा है, उससे नेतृत्व को अवगत कराया है. राज्यसभा सदस्य देब ने कहा कि “बाहरी लोगों” का हस्तक्षेप संगठन को कमजोर बना रहा है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसे “बाहरी” कह रहे हैं. देब ने कहा, “बाहर के कुछ लोग संगठन में हस्तक्षेप कर रहे है और मैंने पहले ही पार्टी नेतृत्व को राज्य में होने वाली घटनाओं से अवगत करा दिया है. हम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी चलाएंगे. सरकार और संगठन को सही दिशा में काम करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हैं कि संगठन में बाहरी हस्तक्षेप कैसे हो रहा है। यह संगठन को कमजोर बना रहा है. मैं आईएएस या आईपीएस अधिकारी नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि संगठन को कैसे मजबूत करना है. पार्टी नेतृत्व को बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से अवगत कराना मेरा कर्तव्य था और मैंने यह किया.” भाजपा की राज्य इकाई में फेरबदल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर किया जाना चाहिए. देब रविवार शाम को दिल्ली गए थे, और सोमवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे से सीएम केजरीवाल करेंगे मुलाकात, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगेंगे समर्थन

भाजपा की त्रिपुरा इकाई ने पिछले विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए कुछ मंडल अध्यक्षों और कई बूथ समितियों के अध्यक्षों को हटा दिया है. साल 2018 के चुनावों की तुलना में इस चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में 11 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह कवायद शुरू हुई थी.

Tags: Bharatiya janata party, Biplab Deb, BJP, Tripura

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें