
Affordable 100cc Bikes: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने हाल ही में अपनी 100 सीसी मोटरसाइकिल Honda Shine 100 (होंडा शाइन 100) को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे देश की सबसे लोकप्रिय बाइक Splendor Plus के मुकाबले में उतारा है. बता दें कि लॉन्च के साथ ही कंपनी इस बाइक पर कई तरह के ऑफर्स भी दे रही है. इतना ही नहीं इस बाइक पर ग्राहकों को 10 साल की वारंटी का भी फायदा मिलेगा. आइये होंडा शाइन 100 के बारे में विस्तार से जानते हैं…
होंडा शाइन 100 को दिल्ली में 64,900 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि राजस्थान में इसे केवल 62,900 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है. कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह बाइक ब्लैक विद रेड स्ट्रिप, ब्लैक विद ब्लू स्ट्रिप, ब्लैक विद ग्रीन स्ट्रिप, ब्लैक विद गोल्ड स्ट्रिप और ब्लैक विद ग्रे स्ट्रिप में उपलब्ध है.
मिलेगी 10 साल की वारंटी
होंडा अपनी नई बाइक पर शानदार ऑफर भी दे रही है. अगर आप कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप से होंडा शाइन 100 खरीदते हैं तो आप 10% कैशबैक (5 हजार रुपये तक) के हकदार हो सकते हैं. इसके अलावा टू-व्हीलर लोन पर यह बाइक केवल 3,999 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदी जा सकती है. लोन पर यह बाइक 9.99% के ब्याज दर पर खरीदी जा सकती है. लोन प्रोसेसिंग के लिए ग्राहक को महज 2 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे. इतना ही नहीं, इस बाइक पर कंपनी 10 साल की वारंटी दे रही है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. एक्सटेंडेड वारंटी के लिए ग्राहक को अलग से भुगतान करना होगा.
इंजन और पॉवर
Honda Shine 100 में 98.98 सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 5.43kw की पावर और 8.95Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में 4 गियर और मल्टीपल वेट क्लच है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन सस्पेंशन दिया गया है. बाइक में ऑलवेज ऑन फंक्शन के साथ हेडलाइट, एनालॉग क्लस्टर और अलॉय व्हील्स के साथ काफी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि होंडा शाइन 100 सिटी राइड में 70 kmpl तक की माइलेज दे सकती है.
.
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 19:15 IST








