राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192554 वादों का हुआ निस्तारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज

राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल
192554 वादों का हुआ निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.05.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 से जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार इलाहाबाद संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192554 वादों का निस्तारण किया गया माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के द्वारा 08 सिविल वाद निस्तारित किए गए फौजदारी के कुल 4009 वादों का निस्तारण किया गया पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 108 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी बुद्धीसागर मिश्रा के द्वारा 51 वादों का निस्तारण किया गया विकास श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश ईसी एक्ट के द्वारा विद्युत के 212 मामलों का निस्तारण किया गया दिनेश कुमार गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 1137 वाद अमित कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या -7 के द्वारा 1405 वाद दीक्षा वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा 13482 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 131582 वादों का निस्तारण किया गया बैंक के प्री लिटिगेशन के 1464 मामले निस्तारित किए गए रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/ एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया
यह जानकारी सुभाष चंद्र मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गई

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें