नई दिल्ली. देश का कुख्यात नक्सली लीडर और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का हेड दिनेश गोप अब सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में है. दिनेश गोप के आतंक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसपर झारखंड सरकार ने 25 लाख और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 5 लाख का इनाम रखा था.
पिछले 15 साल से भारत की एजेंसियों, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सली लीडर की तलाश थी. दिनेश गोप झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में एक्टिव था. नक्सली लीडर पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. ये तो गिरफ्तार हो गया है, लेकिन अब भी इसके कई साथी फरार हैं.
पीएलएफआई के चीफ दिनेश गोप की गिरफ्तारी वास्तव में सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी है.
फिलहाल नक्सली से पूछताछ चल रही है. वह काफी लंबे वक्स से नेपाल में भी छुपा था. बताया जा रहा है कि सेंट्रल एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
आपके शहर से (रांची)

ट्यूशन गुरु मनु सर के शॉर्ट ट्रिक को किया अप्लाई, मैथ्स ओलंपियार्ड में लाया दूसरा स्थान

प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड तो बनाया शादी का दबाव, गुस्साये प्रेमी ने दी रूह कंपाने वाली मौत, बताई वजह

Dhanbad: यहां मिलने वाली रबड़ी बेहद खास, 36 वर्षों से लोगों के जुबां पर चढ़ा है स्वाद

गोड्डा में खुला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, शहर में मिलेगी OPD और आपातकालीन सुविधाएं

JAC Jharkhand 10th, 12th Result 2023 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Bokaro News: विष्णु शर्मा के शरीर पर मिले 17 गोली के निशान, मृतक के परिजनों ने दी चेतावनी

Summer Drink: बसंत ने मारुति 800 कार को बनाया सोडा शॉप, मिलेगा कई फ्लेवर का कॉकटेल और बहुत कुछ…

Gumla News : 4 माह की गर्भवती युवती का शव बरामद, पत्थर से कूचा गया चेहरा, पुलिस हिरासत में प्रेमी

Summer Vacation 2023: बोर्ड रिजल्ट के साथ समर वेकेशन का आगाज, जान लें कब खुलेंगे स्कूल

Excellent school: इस स्कूल में 12 हजार सीटों के लिए 30 हजार आवेदन, 25 मई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से जानकारी मिली है कि दिनेश गोप नेपाल में हुलिया बदल कर छुपा हुआ था. वह सिख बना हुआ था और पगड़ी भी पहन रखी थी. स्पेशल सेल की काउंटर एजेंसियों को काफी टाइम पहले यह इनपुट्स मिले थे कि दिनेश नेपाल के काठमांडू में छुपा हुआ है, जिसके बाद इस ऑपरेशन को एनआईए के साथ मिलकर अंजाम दिया गया.
दिनेश गोप ने AK 47 जैसे हथियारों से कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. इसके कई साथी अब तक फरार हैं. झारखंड पुलिस ने इसके पोस्टर भी छपवाए थे, जब इस पर इनाम रखा गया था. जांच में खुलासा हुआ है कि PLFI दिनेश गोप के लिए पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम और स्कॉटलैंड से उम्दा किस्म के हथियार मंगवाता था जिसके जरिये उसका गिरोह और मजबूत होकर ताबड़तोड़ वारदातें को अंजाम दे रहा था.
.
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 13:12 IST








