नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 के अपने एक अहम मुकाबल में आज देर शाम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. टी20 लीग के 16वें सीजन के प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए विराट कोहली की टीम आरसीबी के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. अभी टीम के 13 मैच में 14 अंक हैं और वह प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के भी 13 मैच में 14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण वह आरसीबी से पीछे है. उसे आज ही सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है. लेकिन बेंगलुरु से कोहली को झटका देने वाली खबर आ रही है. इससे उनका प्लेऑफ खेलने का सपना टूट सकता है.
आरसीबी और गुजरात टाइटंस का मैच बेंगलुरु में खेला जाना है, लेकिन Accuwaehter की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 बजे 65 फीसदी बारिश की संभावना है. मैच शाम 7.30 से शुरू होना है. वहीं 8 बजे के आस-पास 49 फीसदी बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं रात 9 बजे फिर बारिश की संभावना फिर बढ़कर 65 फीसदी पहुंच जाती है. रात 10 और रात 11 बजे बारिश की संभावना क्रमश: 40 और 34 फीसदी है.

दोनों टीमों को मिलेंगे एक-एक अंक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस का मैच यदि बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. ऐसे में आरसीबी के 14 मैच के बाद 15 ही होंगे. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम यदि सनराइजर्स को हरा देती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. बारिश से राजस्थान रॉयल्स की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी. उसके 14 मैच में 14 अंक हैं. उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना तभी हैं, जबकि आरसीबी और मुंबई दोनों ही टीमें अपने-अपने मुकाबले हार जाएं. टी20 लीग के मौजूदा सीजन में अब तक तक एक ही मैच रद्द हुआ है. सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था.
विराट कोहली और RCB के प्लेऑफ पर फैसला चंद घंटों में, पंड्या हार से ही होंगे खुश, वजह- एक साल पहले…
विराट कोहली इस समय बल्ले से अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. वे 500 से अधिक रन बना चुके हैं और उन्होंने शतक भी ठोका है. वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी तो 702 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आरसीबी की टीम कभी भी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीत सकी है.
.
Tags: IPL, IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 12:40 IST








