14 बच्‍चों की मां, लेकिन फ‍िर प्रेग्‍नेंट होना चाहती मह‍िला, बताया-भगवान का आशीर्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंगाई के इस दौर में जब 2 बच्‍चों को पालना भी मुश्क‍िल भरा है. इस समय एक मह‍िला 14 बच्‍चों की मां बन गई है. अभी भी उसकी इच्‍छा पूरी नहीं हुई है. वह फ‍िर प्रेग्‍नेंट होना चाहती है. बच्‍चे पैदा करना चाहती है. मियां-बीवी बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग उसे ट्रोल करते हैं. कहते हैं कि ये बच्‍चों को पाल नहीं सकते. हर बच्‍चे को पर्याप्‍त समय नहीं दे सकते. उनके साथ खुश‍ियां सेलिब्रेट नहीं कर सकते. इसके बावजूद वह कहती है कि सब भगवान का आशीर्वाद है. वह जितना चाहें उतना दें.

लॉस वेगास (Las Vegas)में रहने वाले केरेन (Karen) और उसके पत‍ि डीऑन डेरिको (Deon Derrico) को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्‍या कहते हैं. उन्‍होंने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है और वे जितना देंगे, हम उन सबका पालन पोषण कर लेंगे. इनसाइडर से बातचीत करते हुमए केरेन ने बताया कि शुरुआत में जब दो मिसकैरेज हुए तो डॉक्‍टरों ने साफ कह दिया था कि मां बन पाना नामुमक‍िन है. लेकिन इसके बाद लगातार बच्‍चे होते गए. एक साथ तीन-तीन बच्‍चे भी पैदा हुए.

बेबी फैक्‍ट्री अभी खुली हुई है
डीऑन और केरेन ने पहले दो बच्‍चों को जन्‍म दिया. फ‍िर जुड़वा बच्‍चे हुए. फ‍िर एक के बाद एक 5 और बच्‍चे पैदा हुए. अभी कपल इसकी खुश‍ियां मना ही रहा था कि एक साथ तीन बच्‍चों ने जन्‍म लिया. हालांकि,2 घंटे बाद एक बच्‍चे की मौत हो गई. केरेन ने कहा, बेबी फैक्‍ट्री अभी खुली हुई है. केरेन ने यह भी बताया कि उसने कभी आईवीएफ तकनीक का सहारा नहीं लिया.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें