
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में यह खबर छाई हुई थी कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जवान बने रहने के लिए सांप का खून पीते हैं. इसमें कितनी सत्यता है, यह तो नहीं पता. लेकिन एक बिजनेसमैन ने जरूर दावा किया है वह फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए रोज दो बार मगरमच्छ का खून पीता है. थाईलैंड के रहने वाले इस बिजनेसमैन ने कहा कि उसकी अच्छी सेहत का यही रहस्य है. रोज सुबह नाश्ते से पहले और फिर रात में सोने से पहले वह मगरमच्छ का खून पीता है.
थाईलैंड के ट्रांग प्रांत के 52 वर्षीय रोजाकोर्न नैनोन अपने दिन की शुरुआत एक गिलास मगरमच्छ के खून के साथ करते हैं. इसमें वे लाओ खाओ नामक थाई स्पिरिट भी मिलाते हैं. इसके बाद रात को सोने से पहले भी एक ऐसा ही कॉकटेल लेना वह पसंद करते हैं. रोजाकोर्न ने कहा, पहले वह हर समय शारीरिक रूप से कमजोर और थका हुआ महसूस करते थे, लेकिन जब से मगरमच्छ का खून पीना शुरू किया, चमत्कारिक बदलाव आ गया. अब वह कभी थका हुआ नहीं लगता. शरीर में इतनी स्फूर्ति नजर आती है कि कभी भी कमजोरी महसूस नहीं होती. मगरमच्छ का खून कई अंगों, रक्त और तंत्रिका तंत्र के लिए चमत्कार की तरह काम करता है.
800 रुपये एक कॉकटेल की कीमत
थाइलैंड में एक जगह सब्जियों, फलों और फूलों की तरह मगरमच्छ की भी खेती होती है. यहां फॉर्म हाउस में लाखों मगरमच्छ पाले जाते हैं. फॉर्म हाउस के मालिक वनाचाई चाइकर्ड का दावा है कि क्रॉक्स में बहुत कम खून होता है. मुश्किल से एक या दो गिलास. इसलिए इसे पीने के लिए लाओ खाओ जैसा एक तरह का एल्कोहल मिलाना होता है. एक ग्लास इस कॉकटेल की कीमत 800 रुपये तक आती है. ट्रांग प्रांत में सबसे बड़े मगरमच्छ फॉर्म के मालिक वनाचाई का दावा है कि उनका बनाया कॉकटेल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक कर देता है. लाल रक्त कोशिकाओं को मजबूत करता है, प्लेटलेट काउंट और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है. यहां तक कि इससे एग्स और शुक्राणुओं की कोशिकाओं को भी ताकत मिलती है. उनके मुताबिक, इसे पीने से बांझपन की समस्या भी दूर हो जाती है.
एक मगरमच्छ से निकलता सिर्फ 100 मिलीलीटर खून
कॉकटेल बनाने के लिए आमतौर पर तीन से चार साल की उम्र वाले मगरमच्छों की बलि दी जाती है क्योंकि जब वे सबसे मजबूत होते हैं तो उनके खून का सबसे शक्तिशाली प्रभाव होता है. एक जानवर से लगभग 100 मिलीमीटर खून ही निकाला जा सकता है. दरअसल, मगरमच्छों की स्किन, मीट और खून काफी महंगा बिकता है. इसी वजह से इन्हें पाला जा रहा है. थाइलैंड में मगरमच्छों के एक हजार से भी ज्यादा फॉर्म हाउस हैं, जहां करीब 12 लाख मगरमच्छों को रखा गया है. इसके पित्त और खून की दवाई भी बनाई जाती है. पित्त की कीमत 76 हजार रुपये प्रति किलो है. वहीं मीट 570 रुपये प्रति किलो बिकता है. मगरमच्छ की स्किन से हैंडबैग लेदर सूट्स, बैल्ट्स जैस प्रोडक्ट बनाए जाते हैं.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 12:33 IST








