यूरिक एसिड का खात्मा कर देंगे 5 फल, शरीर को बना सकते हैं फौलादी, आज से ही शुरू करें सेवन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने से यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है.
एवोकाडो और चेरी में मौजूद पोषक तत्व गाउट को ट्रिगर होने से रोक सकते हैं.

Tips To Control Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या इन दिनों आम हो गई है. हर उम्र के लोग हाई यूरिक एसिड से परेशान नजर आ रहे हैं. यूरिक एसिड हमारे लिवर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो किडनी से होते हुए यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाता है. हमारे शरीर के लिए यूरिक एसिड जरूरी पदार्थ होता है, लेकिन यह नॉर्मल रहना चाहिए. जब इसका स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तब गाउट और किडनी से जुड़ी दिक्कतें पैदा होने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि इसे कंट्रोल किया जाए, ताकि किसी भी तरह की कॉम्प्लिकेशन पैदा न हो. महिलाओं का यूरिक एसिड लेवल 2.5 से 6 mg/dL तक नॉर्मल माना जाता है. वयस्क पुरुषों का यूरिक एसिड लेवल 3.5 से 7 mg/dL तक सामान्य होता है.

यूरिक एसिड को बेहतर खान-पान से भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. वेबएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरिक एसिड का लेवल अगर सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो कुछ फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. आमतौर पर खट्टे फलों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है. फलों में नेचुरल तत्व होते हैं, जो शरीर में पहुंचकर बीमारियों से राहत दिलाते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं. जानकारों की मानें तो सभी लोगों को अपनी डाइट में कुछ फल जरूर शामिल करने चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें.

इन 5 फलों से यूरिक एसिड का होगा काम-तमाम

संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो और चेरी को यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल करने के लिए बेहतरीन माना जाता है. संतरा, अनानास और स्ट्रॉबेरी को विटामिन C का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो आपके यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है. साथ ही गाउट के अटैक को रोकने में मदद करता है. एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है, साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गाउट फ्लेयर्स को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा चेरी में एंथोसायनिन वर्णक होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर में इंफ्लेमेशन कम करके यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में ही कर दी बच्चे की ब्रेन सर्जरी, उसके बाद जो हुआ वह आपको चौंका देगा

ये आसान तरीके भी जरूर अपनाएं

– नॉन वेज से दूरी बनाएं
– हाई प्रोटीन डाइट न लें
– हर दिन खूब पानी पीएं
– हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
– हर दिन एक्सरसाइज करें
– हेल्थ चेकअप कराते रहें

यह भी पढ़ें- अगले कुछ सप्ताह में इन बीमारियों का बढ़ेगा कहर ! अभी हो जाएं सावधान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें