प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड तो बनाया शादी का दबाव, गुस्साये प्रेमी ने दी रूह कंपाने वाली मौत, बताई वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रुपेश कुमार भगत

गुमला. झारखंड में प्रेम-प्रसंग में एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना गुमला जिला की है. जिस युवती की हत्या की गई है वो गर्भवती थी और उसके पेट में 4 महीने का बच्चा था. घटना गुमला जिला की है. जिले के पालकोट स्थित डहुपानी पंचायत के कोडेकेरा गांव से कुछ दूरी पर चार माह की गर्भवती तारामुनी कुमारी का शव पुलिस ने बरामद किया. युवती की हत्या गला दबाकर और पत्थर से कुचल कर की गई थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की छानबीन कर रही है.
पुलिस ने युवती की हत्या का शक उसके प्रेमी सोमरा मुंडा पर जताया है. पालकोट पुलिस सोमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका गर्भवती थी इस कारण शनिवार को तीन सदस्यीय चिकित्सा टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया. पालकोट पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही है. गिरफ्तार किए गये प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतका के भाई जोगेंद्र गोप ने बताया कि उसकी बहन का प्रेम-प्रसंग गांव के ही सोमरा मुंडा के साथ था. तारामुनी चार माह की गर्भ से थी.

आपके शहर से (गुमला)

जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो लड़की के भाई ने सोमरा मुंडा से अपनी बहन को शादी करने की बात कही थी जिस पर वह तैयार हो गया था लेकिन कुछ दिन पूर्व ही कमाने के लिए पंजाब चला गया. लड़का के परिजन तारामुनी को बहू के रूप में अपनाने को तैयार थे. परंतु सोमरा गांव छोड़ कर पंजाब भाग गया. इसके बाद तारामुनी अपने माता-पिता के घर में रहने लगी जहां मृतका का भाई सोमरा मुंडा को फोन करके गांव आकर उसकी बहन से शादी करने के लिए बोला.

इस पर वह गांव में शादी करने का बात कह शुक्रवार को पंजाब से गांव लौटा. देर रात को वह घर आया और तारामुनी को अपने साथ ले गया. इसके बाद सुबह में तारामुनी का शव गांव से कुछ दूरी पर पत्थर से कूचा हुआ मिला. इस मामले में थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडकेरा गांव में युवती का शव पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची व युवती तारामणि कुमारी का शव बरामद किया. युवती की हत्या गला घोंटकर व पत्थर से कुचकर की गई थी. पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर प्रेमी सोमरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Love affair, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें