‘जय श्री राम राजा राम’ गाने का चला जादू, रिलीज होते ही दिलों पर छाया, ‘आदिपुरुष’ पर यूजर्स बोले- अब हमें कोई..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में भगवान राम, माता सीता और रावण के रोल में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान हैं. फिल्म का नया गाना ‘जय श्री राम राजा राम’ रिलीज होते ही छा गया है. ‘जय श्री राम राजा राम’ गाने को अजय अतुल ने कंपोज किया है. गाने में प्रभास राम के अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं.

गाने की शुरुआत प्रभास के दमदार संवाद से होती है. दर्शक अब फिल्म के विजुअल्स से काफी प्रभावित हैं. प्रभास और कृति की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. गाने में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की झलक मिली है. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ‘रामायण’ पर आधारित है. गाने को लेकर फैंस अपनी खुशी और रोमांच दोनों जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘हर एक सीन पर रोंगटे खड़े हुए. इस बार कोई शिकायत नहीं.’

” isDesktop=”true” id=”6262883″ >

गाने के गीत-संगीत से अभिभूत एक यूजर लिखता है, ‘गीता से ज्ञान मिला, रामायण से राम, भाग्य से हिंदू धर्म मिला, किस्मत से हिंदुस्तान.’ लोग गाने के बोलों की तारीफ भी कर रहे हैं. यह भारत में बनी सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक है जिसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है. फिल्म में पहली बार प्रभास और कृति सेनन नजर आएंगे. ‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले ‘Tribeca Festival’ में 13 जून को दिखाई जाएगी. यह फेस्टिवल 7 से 18 जून तक चलेगा.

Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Kriti Sanon, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें