CSK के फेवर में विजेता बनने के समीकरण, धोनी 5वीं बार उठाएंगे IPL खिताब? मुंबई से मिलाएंगे आंख से आंख!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्‍ली. महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में मेजबान टीम को 77 रन से मात दी. पहले बैटिंग करते हुए चेन्‍नई ने रुतुराज गायकवाड़ की 50 गेंदों पर 79 रन और डेवोन कॉनवे की 52 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली. जवाब में वार्नर के बैट से भी अहम 86 रन आए लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके साथ ही सीएसके ने प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. (IPL)

गुजरात टाइटंस के बाद प्‍लेऑफ में जगह बनाने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स दूसरी टीम बन गई है. नेट रन रेट के आधार पर इस बात की संभावना बेहद प्रबल कि एलिमिनेटर-1 में 23 मई को चेपॉक स्‍टेडियम में गुजरात बनाम चेन्‍नई मैच होगा. माही की टीम ने रिकॉर्ड 12वीं बार प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. (IPL) चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए यह 12वां मौकों है उन्‍होंने प्‍लेऑफ में अपनी जगह बनाई है. महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इन 12 मौकों में से चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है. इस बार चेन्‍नई ने 5वीं बार खिताब जीतने की दावेदारी पेश की है. अगर ऐसा हुआ तो चेन्‍नई की टीम मुंबई इंडियंस की आंख में आंख मिलाते हुए उनके बराबर पांच खिताब अपने नाम कर लेगी. (IPL) समीकरण भी कुछ-कुछ महेंद्र सिंह धोनी के फेवर में ही नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2020 का आयोजन कोरोना महामारी के बीच यूएई में हुआ जहां चेन्‍नई का सफर आठ टीमों वाले टूर्नामेंट में 7वें स्‍थान पर खत्‍म हुआ. 2021 में वापसी करते हुए सीएसके ने खिताब अपने नाम किया. इसी तर्ज पर 2022 में नए कप्‍तान रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में सीएसके फ्लॉप रही. (IPL) माही ने आईपीएल 2022 के अंत में बतौर कप्‍तान वापसी की. बीते सीजन सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. 10 टीमों वाले टूर्नामेंट में धोनी की टीम ने नौवें स्‍थान पर टूर्नामेंट फिनिश किया था. इस बार फिर धोनी की टीम पिछले साल के प्रदर्शन से सबक लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है. फैन्‍स को उम्‍मीद है कि माही इस बार फिर खिताब अपने नाम करेंगे. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें