
AIIMS INI CET Result : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली की ओर आयोजित किए जाने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) में हिमाचल प्रदेश की डॉक्टर सिमरन वैद्य ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है. वह इस वक्त हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नागरिक अस्पताल, कोटली में तैनात हैं. इस उपलब्धि के बाद डॉक्टर सिमरन अपने मनचाहे सब्जेक्ट में पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकेंगी.
आईएनआई सीईटी 2023 का आयोजन 7 मई को किया गया था. जिसमें हिमाचल प्रदेश के 180 सहित देश भर के हजारों जनरल ड्यूटी डॉक्टर्स ने भाग लिया था. डॉक्टर सिमरन के अनुसार वह बाल रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं. डॉक्टर सिमरन वैद्य मंडी शहर की बंगला स्ट्रीट की रहने वाली हैं.
12 एम्स में होता है आईएनआई सीईटी स्कोर से एडमिशन
INI CET स्कोर के जरिए देश के 12 एम्स कैंपस सहित विभिन्न संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन होते हैं. इसमें एम्स भोपाल, भुवनेश्वर, दिल्ली, जोधपुर, पटना, रायपुर, नागपुर, ऋषिकेश, बठिंडा, बीबीनगर, देवघर और एम्स मंगलगिरी के अलावा NIMHANS बेंगलुरु, पीजीआई चंडीगढ़, SCTIMST त्रिवेंद्रम और JIPMER पुदुचेरी भी शामिल हैं. आईएनआई सीईटी का आयोजन साल में दो बार किया जाता है. एक सेशन जनवरी में होता है और दूसरा जुलाई में. जनवरी 2023 सेशन की परीक्षा 13 नवंबर 2022 को हुई थी. इसका रिजल्ट 4 फरवरी 2023 को आया था.
ये भी पढ़ें-
NABARD Grade A Recruitment 2023: नाबार्ड में कैसे बन सकते हैं ए ग्रेड ऑफिसर ? क्या होनी चाहिए एज और पढ़ाई ?
SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?
.
Tags: Aiims delhi, Education news, Entrance exams
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 20:17 IST








