
कृष्ण बाली/अंबाला.हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस वालों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है. अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मी सड़कों पर नजर नहीं आएंगे. चौक-चौराहों पर मोटे पुलिस वालों की ड्यूटी नहीं दी जाएगी. इस आदेश के बाद अंबाला के एसपी ने भी संज्ञान लिया है. एसपी अंबाला जश्नदीप रंधवा का कहना है कि पुलिस पर काम का दबाव ज्यादा है. इस कारण पुलिसकर्मी अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने दिशा-निर्देश दिया है उसे अमल मे लाया जाएगा.
वहीं, इस मामले मे एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव ज्यादा रहता है. ड्यूटी का समय भी लम्बा होता है, जिस कारण वे खाने पीने का कोई समय नहीं होता और वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते. उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने दिशा- निर्देश दिया है . उसमे ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें समय दिया जाएगा जिससे वे अपनी सेहत का ध्यान रखे और फिट रह सके.
काम के दबाव के कारण सेहत का बुरा हाल
जश्नदीप रंधावा का कहना है कि पुलिसकर्मियों हेल्थ कार्ड भी बनाया गया है जिससे इनको चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की करेगी. इसका मकसद सिर्फ इतना ही है कि इनको फिजिकल फिट रखा जाए और और अपनी ड्यूटी कर सके. ये सच है कि फिल्ड मे खासकर थानो मे ड्यूटी लम्बी होती है जिस कारण से उन्हें तीनो समय का खाना समय पर नहीं मिल पता. इस कारण से उनकी जो सेहत है वो ठीक नहीं रह पाती. साथ ही उनकी फैमिली लाइफ भी अपसेट रहती है इससे दोनों मे संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 20:20 IST








