यूपी में दारोगा की हत्या से हड़कंप, एटा में थी पोस्टिंग, घर में मिली लाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

अलीगढ़. यूपी में एक दारोगा की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना अलीगढ़ जिला की है. जिले के थाना क्वार्सी इलाके के देवसैनी में दारोगा की हत्या उसी के सगे भतीजे द्वारा मामूली अनबन के चलते कर दी गई. घटना का एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक रामजी लाल जिला एटा में दारोगा पद पर यूपी पुलिस में तैनात थे जो कि मूल रूप से बुलंदशहर निवासी बताए गए हैं. घटना से एक दिन पहले दारोगा रामजीलाल और उनके भतीजे राहुल के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी.

इसी दौरान दारोगा की गला दबाकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में दारोगा की मृत्यु दर्शाई गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत की जांच रिपोर्ट व मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर भतीजे राहुल की गिरफ्तारी कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. यहां यह भी बताया है कि दरोगा रामजी लाल अक्सर अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर रहते थे उन पहलुओं पर भी जांच जारी है.

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामजी लाल नाम का दरोगा एटा में तैनात था लेकिन लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था और उसका अपने ही भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. देर रात भतीजे ने उसकी हत्या कर दी और शव कमरे में बंद कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पोस्टमार्टम में पता चला रामजी लाल की गला दबाकर हत्या की गई है.

पुलिस परिजनों से मिली है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. रामजी लाल लंबे समय से एटा से गैर हाजिर चल रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस के द्वारा उनके परिजनों से भी की गई थी लेकिन वह किन्हीं कारणों बस एटा नहीं पहुंच पा रहे थे. मौत की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें