पटना: गाड़ी चेक कर रहे कांस्टेबल को बीच सड़क पर मारी गोली फिर बाइक लूटकर फरार हुए अपराधी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



पटना. राजधानी पटना में बेलगाम अपराधियों ने पुलिस महकमे को शनिवार को बड़ी चुनौती दी. अपराधियों ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल रामावतार को गोली मार दी. घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप विजयनगर की है. गोली लगने से घायल कांस्टेबल को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां वह डॉक्टरों के नियंत्रण में है. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है.

एसएसपी ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधी जब वाहन चेकिंग के दौरान गुजर रहे थे तब कांस्टेबल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन खुद के पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने पुलिस कांस्टेबल रामावतार पर फायरिंग कर दी. उसे घुटने में गोली लगी है और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा भी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. एसएसपी ने बताया कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन भी कर दिया गया है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी थी और वह घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दूसरे की बाइक लूट कर मौके से फरार हो गए. अपराधियों की बाइक जो कि घटनास्थल पर मिली है और चप्पल से पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई है. फिलहाल इस घटना से पुलिस पर एक बार पर सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर राजधानी पटना में जब पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तब आम लोगों की क्या विचार है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें