Gaya News: आजादी के 75 साल बाद भी इस गांव में नहीं पहुंचा पानी,एक चापाकल भरोसे 150 से अधिक परिवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 कुंदन कुमार/गया. देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बना रहा है. 75 साल में हुई उपलब्धियों को गिना रहा है. इसी बीच भीषण गर्मी में गया के विभिन्न क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. जिले के मोहडा प्रखंड क्षेत्र के गहलोर पंचायत के महुआरी टोला मे पानी के लिए ग्रामीणों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है. एक चापाकल के सहारे पूरा गांव पानी पी रहा है.

बिहार सरकार के जमीन में बसे इस टोला में तकरीबन 150 से अधिक महादलित समुदाय के लोग रहते हैं. यहां पर सिर्फ बिहार सरकार का एक चापाकल लगा हुआ है जिससे पूरे टोले के लोग पानी भरते हैं. पानी भरने के दौरान एक दूसरे में तू तू मैं मैं हो जाती है. गांव में दो और सरकारी चापाकल लगा हुआ है लेकिन यह सालों से बंद पड़ा हुआ है.

गांव में नल जल योजना के तहत पाइप बिछा, पर नल नहीं लगा
गहलोर पंचायत अंतर्गत आने वाले इस गांव में नल जल योजना के तहत पाइप बिछा दिया गया है, लेकिन पाइप में नल नहीं लगाया गया है. जिस कारण इस टोले के लोगों को गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है.ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में 150 से अधिक परिवार रहते हैं लेकिन गांव में सिर्फ एक ही चापाकल है. जिससे हम लोग पानी भरते हैं. चापाकल पर हमेशा भीड़ लगी रहती है. जिस कारण पानी भरने के लिए घंटों लाइन लगाना पड़ता है. कभी-कभी पानी के लिए एक दूसरे में झगड़ा भी हो जाता है. नल जल योजना के तहत गांव में सिर्फ पाइप बिछाया गया है लेकिन पाइप में नल नहीं लगा है. जिस कारण नल जल योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है.

ग्रामीणों की मांग जल्द हो व्यवस्था
गया जिला प्रशासन से मांग है कि यहां पर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए या खराब पड़े चापाकल की मरम्मत की जाए.गौरतलब हो कि गया जिला प्रशासन के द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए गया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित होने वाले पेयजल की समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादन के लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 0631- 2222259, 0631- 2222253, 2225753, 2225750, 2225754, 2220038 एवं 2950140 है. यदि किसी टोले में पानी की दिक्कत होती है तो नियंत्रण कक्ष में सूचित करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें