(रवि रमन त्रिपाठी)
भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड के मेहगांव थाना इलाके में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक अन्य शख्स ने उप-स्वास्थ्य केंद्र में आखिरी सांस ली. हादसा होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
मध्य प्रदेश के भिंड में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. इस तेज रफ्तार के कहर में 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मेहगांव थाना इलाके में हुई. ये भीषण सड़क हादसा ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर ग्राम बहुआ के पास हुआ. बाइक (क्रमांक MP30MH2589) ग्वालियर की ओर से आ रही थी. उस पर अजय पुत्र, राकेश खन्ना, उम्र 19 साल, निवासी धान मिल के पीछे मेहगांव, ममता, पत्नी शिवकुमार जाटव, निवासी बरहई, श्रीचंद, पुत्र गेंदा लाल जाटव, निवासी बसबाह पुरा सवार थे. उनकी बाइक को ग्राम बहुआ के पास इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आयशर कैंटर (क्रमांक-UP26T8749) ने टक्कर मार दी.
आपके शहर से (भिंड)

नौकरानी ने लगाया WhatsApp डीपी, फोटो देख दंग रह गए मालिक, कारनामा सुन पुलिस ने पीटा माथा

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 12वीं पास करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी

12 साल की बच्ची को दिया था जिंदगी भर का दर्द, मामा शिवराज ने घर पर चला दिया बुलडोजर

Bhind News: भिंड में रिश्वतखोरी पर अब लगेगी लगाम! नगर पालिका ने अपनाया ये तरीका

Bhopal News: 21 मई से शुरू होगी सीएम तीर्थ यात्रा योजना, इतने बजे उड़ेगी पहली फ्लाइट

MP: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, अब टॉपर लड़कों भी मिलेगी ई-स्कूटी, जानें सबकुछ

Rs 2000 Notes Ban: 2000 के नोट बदलने से अगर बैंक करे इनकार, तो उठाएं ये कदम

दिव्यांगों को हमसफर ढूंढने में मदद करेगी यह वेबसाइट, दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन की पहल

इंदौर में यहां मिलता है मूंग पिज्जा, रेट कम…सेहत के लिए भी अच्छा, सीखिए रेसिपी

Bhopal News: भोपाल में अब 24 घंटे रहेगी फ्लाइट की सुविधा, किराया भी कम लगेगा

अब पशुओं के इलाज की न लें टेंशन…इस नंबर पर करें कॉल, घर पहुंच जाएगी एंबुलेंस
दो लोगों की हुई मौके पर मौत
टक्कर लगते ही 3 में से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार तीसरे व्यक्ति ने मेहगांव उप स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी लगते ही मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों मृतकों और अन्य गंभीर घायल को मेहगांव उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा. इस दौरान डॉक्टर ने गंभीर घायल व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया. पुलिस तीनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम करा रही है. पुलिस ने कैंटर व चालक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
.
Tags: Bhind news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 16:09 IST








