Join Indian Navy : 10वीं के बाद नौसेना में किन पदों पर हो सकते हैं भर्ती, कितनी मिलती है सैलरी ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Join Indian Navy : 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले कई स्टूडेंट्स अब सरकारी नौकरियों के बारे में सोचना शुरू कर दिए हैं. हाईस्कूल के बाद सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए भारतीय नौसेना बेहतरीन संस्थान है. नौसेना में हाईस्कूल पास के लिए कई पदों पर भर्तियां होती हैं. इस तरह नौसेना शानदार करियर के साथ देश सेवा का भी देती है. 10वीं पास युवकों के लिए भारतीय नौसेना में स्टीवर्ड, शेफ, सैनिटरी हाइजिनिस्ट जैसे तमाम पदों पर भर्ती होने के मौके होते हैं. आज हम लोग जानेंगे कि नौसेना में 10वीं के बाद कौन-कौन से पदों पर भर्ती होती है और सैलरी कितनी मिलती है.

10वीं के बाद नौसेना में इन पदों पर होती है भर्ती

नौसेना एमआर – भारतीय नौसेना एमआर यानी मैट्रिक रिक्रूटमेंट के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती करती है. इसके अंतर्गत सेलर पदों यानी शेफ, स्टीवर्ड और सैनिटरी हाइजिनिस्ट की भर्ती की जाती है. नौसेना एमआर भर्ती का विज्ञापन अपनी वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in के साथ अखबारों में भी प्रकाशित करती है.

नौसेना एमआर भर्ती के लिए योग्यता

नौसेना में एमआर यानी मैट्रिक रिक्रूटमेंट की भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम परीक्षा के बाद होती है. उम्र की बात करें तो यह 17½ से 21 साल के बीच होनी चाहिए.

नौसेना में एमआर को कितनी मिलती है सैलरी ?

नौसेना में एमआर अग्निवीर की सैलरी पहले साल 30 हजार रुपये महीने होगी. इसमें से इनहैंड 21000 रुपये मिलेंगे. जबकि 9000 यानी 30 फीसदी कॉर्पस फंड में जमा होगा. इसी तरह दूसरे साल सैलरी 33000, तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40 हजार होगी. लेकिन इसमें से 30 फीसदी सैलरी कॉर्पस फंड में जमा होगी. अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा के बाद 5.2 लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही इतने ही पैसे सरकार अपनी तरफ से देगी. इस तरह कुल धनराशि मिलेगी 10.04 लाख रुपये.

ये भी पढ़ें-
NABARD Grade A Recruitment 2023: नाबार्ड में कैसे बन सकते हैं ए ग्रेड ऑफिसर ? क्या होनी चाहिए एज और पढ़ाई ?
SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

Tags: Indian Navy Recruitment, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें