
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी : यूपी के वाराणसी में वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमतों में बड़ी कमी आई है.तीन दिन में सोना 950 रुपये तक सस्ता हुआ है.वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है. शनिवार 20 मई को चांदी 100 रुपये की कमी आई है. सोने-चांदी के कीमतों में आई कमी को देखकर एक्सपर्ट का भी ऐसा कहना है कि ये समय खरीदारी के लिए ठीक है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 20 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 300 रुपये की कमी आई .जिसके बाद सोने का भाव 56800 रुपये हो गया. इसके पहले 19 मई को इसकी कीमत 57100 रुपये थी.वहीं बात 18 मई की करें तो इसका भाव 57300 रुपये था. इसके पहले 17 अप्रैल को इसका भाव 57750 रुपये थी. 13,14,15 और 16 मई को इसका भाव 57650 रुपये था.
330 रुपये टूटा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 59570 रुपये हो गई. इसके पहले 19 मई को इसकी कीमत 59900 रुपये थी. सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया की ये समय सोना-चांदी के खरीदारों के लिए बेहतर है.हालांकि वेडिंग सीजन के दौर के कारण उम्मीद है कि इसकी कीमत में आग उतार चढ़ाव हो सकता है.
चांदी हुआ 100 रुपए सस्ता
सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के कीमत में 100 रुपये की मामूली कमी आई है जिसके बाद इसकी कीमत 78000 रुपये प्रति किलो हो गई.इसके पहले 19 मई को इसका भाव 78100 रुपये था.वहीं 18 मई को इसकी कीमत 78200 रुपये थी.बात 17 मई की करें तो इसका भाव 78800 रुपये था.इसके पहले 16 मई को इसकी कीमत 78500 रुपये थी. 15, 14 और 13 मई को भी चांदी का यही भाव था.








