
नई दिल्ली. ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारत में माइलेज बाइक्स की काफी डिमांड है . देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आस पास पहुंच चुकी है. दिल्ली और मुंबई में वर्तमान में पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 96.70 रुपये तथा 106.31 रुपये प्रति लीटर हैं.
भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा टू-व्हीलर्स का उपयोग करती है इसलिए पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर एक बड़े वर्ग पर पड़ता है. इससे बाइक चलाने वाले लोगों को परेशानी होती है क्योंकि बाइक चलाने का खर्चा काफी बढ़ जाता है खासतौर पर रोजाना बाइक चलाने वालों के लिए.
यह भी पढ़ें : यूएस और चीन से बड़ा होगा इंडिया का ऑटोमोबाइल मार्केट, मारुति ने कर ली तैयारी
ऐसे में अगर ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदी जाए तो बाइक चलाने का खर्च काफी कम किया जा सकता है. तो चलिए, आपको देश की ऐसी 10 बाइक्स के बारे में बताते हैं जो सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करती हैं और आपके बजट में भी फिट होंगी.
भारत में उपलब्ध टॉप 10 बाइक्स
— बजाज प्लेटिना 100: माइलेज- 72 किमी/लीटर, प्राइस- 63,130 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— टीवीएस स्पोर्ट : माइलेज- 70 किमी/लीटर, प्राइस- 63,950 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— बजाज प्लेटिना 110: माइलेज- 70 किमी/लीटर, प्राइस- 69,216 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— बजाज सीटी 100: माइलेज- 70 किमी/लीटर, प्राइस- 66,298 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— टीवीएस स्टार सिटी प्लस: माइलेज- 68 किमी/लीटर, प्राइस- 72,305 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
यह भी पढ़ें : टाटा हैरियर ने रचा इतिहास, तोड़ दिए सेल्स के सारे रिकॉर्ड
— होंडा एसपी 125: माइलेज- 65 किमी/लीटर, प्राइस- 82,486 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— हीरो एचएफ डीलक्स: माइलेज- 65 किमी/लीटर, प्राइस- 59,890 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— टीवीएस रीडिऑन: माइलेज- 65 किमी/लीटर, प्राइस- 59,925 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— होंडा सीडी 110 ड्रीम: माइलेज- 65 किमी/लीटर, प्राइस- 70,315 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
— हीरो स्प्लेंडर प्लस : माइलेज- 60 किमी/लीटर, प्राइस- 72,728 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली)
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 13:03 IST








