शराबबंदी वाले बिहार में बंटी-बबली के चक्कर में फंसे 53 लोग, पुलिस ने भेजा जेल, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उत्पाद टीम ने की कार्रवाई, 39 पीनेवाले और 14 शराब तस्कर शामिल.
यूपी- बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर ज्यादातर लोगों की हुई गिरफ्तारी.

गोपालगंज. शराबबंदी वाले बिहार में बंटी-बबली के नशे में 53 लोग फंस गए, जिसके बाद उत्पाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. दरअसल, गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 53 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 14 शराब तस्कर और 39 शराब पीनेवाले शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इन सभी लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. वहीं, इस कार्रवाई के बाद मिले इनपुट के आधार पर उत्पाद टीम ने शराब के अन्य ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. बता दें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. ऐसे में शराब की बिक्री करना, तस्करी करना या पीना कानूनन अपराध है.

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम ने यूपी से सटे सभी इलाकों के चेकपोस्ट और शराब के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कई लोग यूपी से शराब पीकर पैदल ही बॉर्डर पार कर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ब्रेथ एनालाइजर मशीन की जांच में पकड़े गए.

आपके शहर से (गोपालगंज)

ज्यादातर गिरफ्तारियां यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई हैं. यहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से पैदल, बाइक, कार, ऑटो और बस से यूपी की तरफ से आनेवाले लोगों की जांच की जा रही है. वहीं, वाहनों की जांच हैंड स्कैनर मशीन से की जा रही है. उत्पाद टीम को जांच के दौरान सफलता भी मिल रही है. वहीं, शराब के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Tags: Bihar Liquor Smuggling, Gopalganj news, Gopalganj Police, Liquor Ban

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें