मां पर गलत जानकारी पढ़ नाराज हुईं जीनत अमान, उतारा गुस्सा, बोलीं ‘वह हिंदू थी और पिता मुस्लिम’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों के पसर्नल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हम रोज नए आर्टिकल्स देखते हैं. क्योंकि लोगों को स्टार के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती हैं. जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ वह अक्सर इंडस्ट्री पर बात करती हुई दिखती हैं. हाल ही में उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की, जिसमें अपनी जातीयता को स्पष्ट किया.

आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि जीनत अमान को अपनी जातीयता को स्पष्ट करना पड़ा. दरअसल, ये उन्होंने इसलिए किया क्योंकि पिछले दिनों एक आर्टिकल में उन्हें उन हस्तियों की सूची में शामिल किया था, जिनके माता पिता अलग-अलग देश से आते हैं, जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि ये फैक्ट गलत है.

क्यों नाराज हुईं जीनत अमान
जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर न्यूज आर्टिकल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें उनके बारे में गलत जानकारी दी है थी. दरअसल, एक्ट्रेस को उस न्यूज आर्टिकल में उन मशहूर हस्तियों के ग्रुप में शामिल किया गया था, जिनके माता-पिता अलग अलग देश से आते हैं. आर्टिकल के देखने के बाद उन्होंने स्पस्ट किया कि उनकी मां एक भारतीय हिंदू थीं और उनके पिता एक भारतीय मुस्लिम. उनकी मां की दूसरी शादी एक जर्मन शख्स से हुई थी.

कुछ भी पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स जांच लें
जीनत ने अपनी स्टोरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि आर्टिकल में दी गई जानकारी गलत है. उन्होंने लिखा, ‘मैं इन खूबसूरत अभिनेताओं के साथ रहकर खुश हूं, लेकिन इस तरह के आर्टिकल पोस्ट करने से पहले फैक्ट्स की दोबारा जांच करना सही रहता है. ये एक रिक्वेस्ट है कि आगे से ऐसा ही करें. मेरी मां ‘जर्मन ईसाई’ नहीं थीं. वह एक भारतीय हिंदू थी, जिनकी दूसरी शादी एक जर्मन व्यक्ति से हुई थी. मेरे पिता एक भारतीय मुस्लिम थे. ये सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी है, जिसमें मेरा इंस्टाग्राम भी शामिल है. मैं जर्मन बोलना भी नहीं जानती हूं’.

इसी साल फरवरी में किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू
आपको बता दें कि जीनत अमान ने इस साल फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था. इसके बाद से ही एक्ट्रेस इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने अकाउंट पर उन्होंने कई पुरानी तस्वीरें शेयर की है.

Tags: Zeenat aman

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें