सिर्फ 20,000 से शुरू किया धंधा, खूब बेचे छोट-छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, अब 65,000000000 की कंपनी के मालिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नरेंद्र बंसल ने 1996 में इंटेक्स टेक्नोलॉजी की शुरुआत की थी.
कभी दिल्ली के नेहरू प्लेस में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचते थे.
सस्ते मोबाइल और कंप्यूटर डिवाइस से कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ.

Success Story: देश और दुनिया में कई अरबपति उद्योगपति फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं. इनसे जुड़ी हजारों कहानियां सुनने को मिल जाएगी. भारत में भी कई एन्टरप्रिन्योर ऐसे हैं जिन्होंने बेहद कम पूंजी के साथ काम शुरू किया और आज अरबों की कंपनी के मालिक हैं. इनमें इंटेक्स टेक्नोलॉजी के मालिक का नाम भी शामिल है. इस कंपनी के फाउंडर नरेंद्र बंसल की सक्सेस स्टोरी भी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है.

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज भारत की टॉप मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियों में से एक है. फाउंडर नरेंद्र बंसल ने महज 20,000 रुपये से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. लेकिन आज इंटेक्स टेक्नोलॉजीज की वैल्यू 6,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइये जानते हैं आखिर कैसे नरेंद्र बंसल ने बिजनेस में यह कामयाबी पाई.

गांव में पढ़ाई, शहर में कमाया नाम
मूल रूप से राजस्थान में हनुमानगढ़ के रहने वाले नरेंद्र बंसल की शुरुआती शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय हुई. साल 1980 में उनका परिवार दिल्ली में बस गया, जहाँ उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दिनों से ही नरेंद्र बंसल बिजनेस करने लगे. अपनी पढ़ाई का खर्च चलाने के लिए वह ऑडियो-वीडियो कैसेट बेचते थे. इस दौरान उन्होंने कई बिजनेस में हाथ आजमाया. उन्होंने नया बाजार, चांदनी चौक, दिल्ली में कॉर्डलेस फोन का कारोबार किया.

ये भी पढ़ें- 2,000 रुपये के नोट वाली खबर से हिल गए क्या? यहां जानिए अपने हर सवाल का जवाब, बिल्कुल आसान भाषा में

दिल्ली के नेहरू प्लेस से शुरू किया कारोबार
नरेंद्र बंसल की बिजनेस को लेकर गहरी रुचि थी और वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे. उस समय भारत में आईटी उद्योग का विस्तार हो रहा था. इस दौरान नरेंद्र बंसल ने दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट में कंप्यूटर फ्लॉपी डिस्क और अन्य सामान बेचने का काम किया. इससे उन्हें बंपर मुनाफा हुआ. 1992 में नेहरू प्लेस में किराये की एक छोटी-सी दुकान ली और फिर वहां कंप्यूटर असेंबल करने लगे. इसके बाद सितंबर 1994 में उन्होंने 20,000 रुपये की पूंजी के साथ साउथ दिल्ली में इंटरनेशनल इम्पेक्स की शुरुआत की.

सस्ते फोन के बिजनेस से जबरदस्त कमाई
इसके बाद साल 1996 में वह वक्त आया जब नरेंद्र बंसल ने इंटेक्स टेक्नोलॉजीज की स्थापना की. उनके उत्पादों की विशेषता यह थी कि वे सीधे चीन और कोरिया के निर्माताओं और थोक विक्रेताओं से आते थे. इस वजह से ये दूसरी कंपनियों के मुकाबले सस्ते थे. इस बिजनेस से उनकी कंपनी को पहले ही साल 30 लाख रुपए का मुनाफा हुआ. इसके बाद उन्होंने स्पीकर, होम थिएटर, डीवीडी प्लेयर बेचना शुरू किया. इसके बाद उनकी कंपनी ने कंप्यूटर डिवाइस बेचने भी शुरू किए और भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली.

ये भी पढ़ें- 20 साल की उम्र में कमा लिए 1200 करोड़! कोरोना काल में घर-घर चला बिजनेस, 1 साल में खड़ी कर दी अरबों रुपये की कंपनी

जब भारत में स्मार्टफोन का मार्केट तेजी से बढ़ने लगा तो इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने इस क्षेत्र में भी कदम रखा और सस्ते फोन लॉन्च किए, जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा फीचर्स मिले. इसके बाद इंटेक्स नाम लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा. फिर कंपनी एलईडी टीवी, स्पीकर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का निर्माण करना शुरू कर दिया.

अपनी मेहनत और लगन से नरेंद्र बंसल ने 20,000 रुपये से शुरू किए बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. इंटेक्स टेक्नोलॉजीज की वैल्यू करीब 6,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं, नरेंद्र बंसल की नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये से अधिक है.

Tags: Indian startups, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें