बल्ब बदलकर रेलवे बचा रहा हर साल 4.5 करोड़ रुपये, आप भी उठा सकते हैं लाभ, जानें कैसे हो रही बिजली की बचत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारण. पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर जंक्शन एक छोटा सा बल्ब बदलकर हर साल साढ़े चार करोड़ रुपए बचा रहा है. आमतौर पर हम लोग घर की बिजली बचाने के लिए एलईडी लाइट का इस्तेमाल करते हैं और इसी काम को अपनाकर गोरखपुर जंक्शन (Gorakhpur Junction) इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. रेलवे द्वारा आधकारिक तौर पर जारी बयान के अनुसार गोरखपुर जंक्शन समेत पूर्वोत्तर रेलवे प्रति वर्ष 58 लाख यूनिट बिजली की बचत कर रहा है.

यहां परम्परागत लाइटिंग को एलईडी (LED) लाइटिंग से बदलने के फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष ₹ 4.5 करोड़ की बचत हुआ है, जिसका इस्तेमाल रेलवे विकास योजनाओं में कर रहा है. पूर्वाेत्तर रेलवे बड़े पैमाने पर ऊर्जा संरक्षण का कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम अब मिल रहे हैं. परम्परागत ऊर्जा के उत्पादन की सीमा, उसके उपयोग पर होने वाले अत्यधिक व्यय तथा पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर पूर्वाेत्तर रेलवे पर ऊर्जा के अन्य माध्यमों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.

आपके शहर से (पटना)

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परम्परागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने की दिशा में उठाये गये प्रयासों के तहत पूर्वाेत्तर रेलवे पर ऊर्जा दक्ष एलईडी (प्रकाश उत्सर्जक डायोड) लाइटों का प्रयोग किया जा रहा है. इसके अन्तर्गत 389 स्टेशनों पर शत-प्रतिशत एलईडी (LED) लाइट लगाई जा चुकी हैं. इसी प्रकार इस रेलवे के 393 सर्विस बिल्डिंगों में एलईडी लाइट का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही पूर्वाेत्तर रेलवे पर 20,736 आवंटित रेल आवासों में भी शत-प्रतिशत एलईडी लाइट लगा दी गई है.

बाबा ने झाड़फूंक के बहाने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, मंदिर में की शादी, अब अपनाने से कर रहा इनकार

पूर्वाेत्तर रेलवे ऊर्जा बचत के लिये परंपरा लाइट फिटिंग्स को बदल कर रेलवे कालोनियों में शत-प्रतिशत एलईडी (LED) लाइटिंग की व्यवस्था से प्रत्येक वर्ष 14.53 लाख यूनिट बिजली तथा स्टेशनों एवं सर्विस बिल्डिंगों में शत-प्रतिशत एलईडी (LED) लाइटिंग की व्यवस्था से 43.57 लाख यूनिट बिजली की बचत कर रहा है जिसके फलस्वरूप कुल 58 लाख यूनिट बिजली की बचत सुनिश्चित हुई है जिससे कुल ₹ 4.5 करोड़ के रेल राजस्व की बचत हुई.

Tags: Bihar News, Chhapra News, Indian railway

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें