बनारस की गलियों में घूमने वाले दो आवारा कुत्तों का बना पासपोर्ट, 7 समंदर पार मिला आशियाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दो स्ट्रीट डॉग नीदरलैंड और इटली में अपना घर बसाने जा रहे हैं
वाराणसी घूमने आईं दो विदेशी पर्यटकों ने इन्हें गोद लिया है

वाराणसी. उत्तर प्रदेश में शायद पहली बार ऐसा हो रहा है जब स्ट्रीट डॉग यानी गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्ते का पासपोर्ट बना हो और वे विदेश में बसने जा रहे हों. सुन कर आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे, लेकिन यह सच है. धर्म नगरी वाराणसी में यह अजूबा सच होने जा रहा है. यहां के दो स्ट्रीट डॉग नीदरलैंड और इटली में अपना घर बसाने जा रहे हैं. एक नाम जया है और दूसरे का नाम मोती, जिनका पासपोर्ट तैयार हो चुका है और अगले महीने फ्लाइट पकड़कर अपने विदेश वाले घर पहुंच जाएंगे.

तस्वीर में दिख रहे दो डॉगी में से एक मेल है और दूसरी फिमेल. दोनों खूब इतरा रहे हैं, क्योंकि पहली बार इनका पासपोर्ट तैयार हो गया है, इनमें से सबसे पहले जया नीदरलैंड जा रही है. दरअसल, बनारस एक ऐसा शहर है जहां पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं. इन्ही पर्यटकों में से एक इटली की रहने वाली वीरा लज्जारेती और नीदरलैंड की मिरल बोउन्टेन दोनों अलग-अलग समय पर बनारस आईं. बनारस में दोनों के सबसे ईमानदार साथी यह कुत्ते बने. ऐसे में दोनों ने बनारस में एक एनजीओ से सम्पर्क किया और डॉगी को साथ ले जाने के लिए उन्हें गोद लिया. जिसके बाद वो अपने घर चली गईं, लेकिन अब उन्होंने अपने-अपने पसंदीदा कुत्तों को अपने घर बुला रही हैं, जिसके लिए फॉर्मेलिटी पूरी कर ली गयी है.

इनमें सबसे दिलचस्प कहानी जया कि है. जया वाराणसी के दरभंगा घाट पर घूम रही थी, जहां कुत्तों ने उसे घायल कर दिया था. जया को घायल देख वहां से गुजर रही नीदरलैंड की रहने वाली मिरल ने एनजीओ से सम्पर्क कर उसका इलाज करवाया और उसे गोद लेकर वापस नीदरलैंड चली गयी. अब जया नीदरलैंड जा रही है. एनजीओ सदस्य ने बताया कि जया को माइक्रोचिप लगाई गई है, जिससे उसकी पहचान एयरपोर्ट पर होगी। उसे नीदरलैंड भेजने के लिए सारे मानकों को पूरा किया जा रहा है.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

इस बात की चर्चा पूरे बनारस में हो रही है कि बनारस के गलियों में घूमने वाला कुत्ता अब विदेश बसने जा रहा है. उत्तर प्रदेश में शायद ऐसा पहली बार हुआ हो, लेकिन बनारस में शायद की भी गुंजाइश नहीं है, जहां विदेशी महिलाओं का डॉग प्रेम ने एक स्ट्रीट डॉग की किस्मत बदल दी.

Tags: UP latest news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें