HPBOSE 12th Result 2023: 12वीं बोर्ड रिजल्ट में इस साल भी बनेगा रिकॉर्ड? सालों से कायम है जलवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट को है. रिजल्ट की घोषणा आज 11 बजे की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स का पास और फेल प्रतिशत भी पता चल जाएगा. खास बात यह है कि पिछले चार सालों से रिजल्ट में पास प्रतिशत लगातार बढ़ा है. ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद है कि इस साल भी रिजल्ट जारी होने के साथ 12वीं के पास होने वाले स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड बनेगा.

बता दें कि साल 2019 में 12वीं का पास प्रतिशत 62.01 प्रतिशत रहा है. इसके बाद 2020 का रिजल्ट 75.78 प्रतिशत था. फिर 2021 में रिजल्ट बढ़कर 92.70 हो गया वहीं वर्ष 2022 में 12वीं का रिजल्ट 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 93.91 प्रतिशत हो गया है. ऐसे में आज जारी होने वाले रिजल्ट से पता चलेगा कि 12वीं के रिजल्ट में कितना सुधार हो रहा है या फिर रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है.

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा. तीनो स्ट्रीम के स्टूडेंट यहां पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा एसएमएस से भी स्टूडेंट अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “HP12<स्पेस>रोलनंबर” टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा. इसके बाद एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट आपके मोबाइल में प्राप्त हो जाएगा. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद स्टूडेंट अपनी स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-
HPBOSE Class 12th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा घोषित, 5 स्टेप में करें चेक
HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बिना इंटरनेट के करें चेक, इस नंबर पर करना होगा SMS

Tags: 12th results, Board result, HPBOSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें