Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

होंडा एलिवेट से 6 जून को होगी भारत में पेश.
1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन से होगी लैस.
क्रेटा-सेल्टोस से करेगी मुकाबला.

Honda New SUV: होंडा काफी समय बाद भारतीय बाजार में नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च के पहले ही इस मिड-साइज एसयूवी की चर्चा होने लगी है. बता दें कि कंपनी की नई एसयूवी Honda Elevate (होंडा एलिवेट) होगी जिसे भारत में 6 जून को पेश किया जाएगा. भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक होंडा डीलरशिप पर एलिवेट की बुकिंग 11,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये की टोकन राशि में ली जा रही है.

भारत में होंडा एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर, टाटा हैरियर और किया सेल्टोस जैसी कारों से होने वाला है. कंपनी ने इसके लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन उम्मीद है कि होंडा एलिवेट को अगस्त 2023 तक सड़कों पर दिखने लगेगी.

यह भी पढ़ें: Thar vs Jimny: परिवार की चिंता है तो पहले चेक कर लीजिए सेफ्टी रेटिंग, फीचर और लुक तो हैं सब बाद की बातें

कैसा होगी Honda Elevate?
नए उत्सर्जन नियमों के कारण होंडा भारत में अपनी सभी डीजल मॉडलों को बंद कर चुकी है. ऐसे में उम्मीद कम है कि एलिवेट को पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन में भी लाया जाएगा. खबरों की मानें तो, एलिवेट में कंपनी अपने नए हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. यह होंडा सिटी से 1.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन को साझा करेगी जिसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा.

होंडा का यह हाइब्रिड इंजन माइलेज में काफी शानदार है. यह इंजन सिटी सेडान में 27.13 kmpl की माइलेज देता है, जबकि एलिवेट में इस इंजन द्वारा 25 kmpl की माइलेज मिलने की उम्मीद की जा रही है. होंडा इसे अपनी पुरानी एसयूएवी से अलग, फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम में लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: बस थोड़ा इंतजार ! टाटा की ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार से उठने वाला है पर्दा, टेस्टिंग शुरू

शानदार होंगे फीचर्स
Honda Elevate एसयूवी फीचर्स के मामले में सिटी सेडान की तरह ही एडवांस होगी. टीजर से पता चलता है कि कंपनी इसमें सिंगल-पैन सनरूफ दे रही है. इसके अलावा यह एसयूवी वायरलेस कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जिंग, वॉइस अस्सिटैंट सपोर्ट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, लार्ज इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, रियर एसी वेंट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

कंपनी होंडा एलिवेट के साथ ADAS (एडवांस ड्राइवर अस्सिटेंस सिस्टम) फीचर भी दे सकती है. इसके ADAS सिस्टम में अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप अस्सिट, लेन डिपार्चर असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ऑटोमैटिक हाई बीम और लो स्पीड फॉलो फंक्शन जैसे कुछ फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इस एसयूवी को 11-12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की काॅम्पीटिटिव कीमत पर उतारा जा सकता है.

Tags: Auto News, Cars, Honda, SUV

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें