
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 20 May 2023)
आज के दिन आप में आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे. मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी. संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 20 May 2023)
आपको अपने हठीले स्वभाव को छोड़ने की जरूरत है. अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा. सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें. घर और संपत्ति से जुडे़ कामों में आज संभलकर चलने की जरूरत है. माता से लाभ होगा. विद्या प्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है. आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 20 May 2023)
आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है. रचनात्मकता में वृद्धि होगी. विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे. मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे. भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी. सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 01:40 IST








