महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग ऑर्डर में क्यों उतर रहे नीचे? क्यों दौड़ने से कर रहे परहेज? माइक हसी ने खोल दी पोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

धोनी आईपीएल 2023 में अभी तक 98 रन बना चुके हैं
माइक हसी ने धोनी की जमकर की तारीफ

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइक हसी (Mike Hussey) ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) विकेटों के बीच दौड़कर अपने घुटने पर दबाव नहीं डालना चाहते इसलिए बैटिंग क्रम में नीचे उतरकर ‘फिनिश’ करना चाहते हैं. धोनी पूरे आईपीएल में घुटने की चोट से जूझते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद विकेटकीपिंग की और आठवें नंबर तक उतरकर संक्षिप्त लेकिन उपयोगी पारियां खेली.

हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आखिरी लीग मैच से पहले कहा , ‘यह स्पष्ट है कि वह आखिरी कुछ ओवर में ही उतरना चाहते हैं. उनका घुटना सौ फीसदी फिट नहीं है और वह इसी वजह से दसवें, 11वें या 12वें ओवर में नहीं उतरते हैं ताकि तेजी से दौड़ना नहीं पड़े जिससे घुटने पर दबाव पड़ेगा. वह जब तक संभव हो बल्लेबाजी के लिए उतरना टालते हैं ताकि पारी के आखिर में तेज खेल सकें. उन्होंने शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू पर काफी भरोसा जताया है.’

यह भी पढ़ें:भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में… बच्चे की हुनर देख अमिताभ बच्चन हुए कायल, शेयर किया वीडियो

घुटने पर आइस पैक लगा था
दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में धोनी विकेटों के बीच दौड़ में जूझते नजर आये. वहीं केकेआर के खिलाफ चेपॉक पर हारने के बाद मैदान का चक्कर लगाते समय उनके घुटने पर आइस पैक लगा था. बकौल हसी,‘हमें हर मैदान पर दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन मिला. एमएस लीजैंड हैं और हर रोज ऐसे माहौल में खेलने का मौका नहीं मिलता.’

‘धोनी आईपीएल में 5 साल और खेल सकते हैं’
आईपीएल से धोनी के संन्यास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘वह अगले पांच साल तक और खेल सकते हैं.’ वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने खेल पर मेहनत करते हैं. उनमें छक्के मारने की क्षमता है. जब तक उसे खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिए योगदान दे रहा है , उसके अगले पांच साल तक नहीं खेलने का कोई कारण नहीं है.’

Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें