आईआरसीटीसी का धमाकेदार समर ऑफर, बैंगलोर, मैसूर, ऊटी और कूर्ग के लिए स्पेशल पैकेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. इस साल गर्मियों की छुट्टी आप आईआरसीटीसी के स्पेशल पैकेज के साथ मना सकते हैं. आईआरसीटीसी ने गर्मियों की छुट्टियों को खास बनाने के लिए एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें जून के महीने में कुछ खास जगहों पर ले जाया जाएगा. इस पैकेज में बैंगलोर, मैसूर, ऊटी और कूर्ग के लिए हवाई यात्रा 19 जून से शुरू होगी और खत्म 25 जून को होगी. यह यात्रा 6 रात और सात दिन की होगी. इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से बैंगलोर जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है. लोकल सफर के लिए एसी वाहन रहेगा.

इस टूर पैकेज में यात्रियों को मैसूर में देवी चामुंडी को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर, चामुंडी मंदिर, वृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस और वाडियार राजवंश का आधिकारिक निवास और ऊटी में बांदीपुर नेशनल पार्क को देखने का मौका मिलेगा. ऊटी में चाय की फैक्ट्री, मोम संग्रहालय, रोज़ गार्डन, सुरम्य ऊटी और झील में नाव की सवारी का आनंद लें सकेंगे. कूर्ग जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है यहां पाइन फ़ॉरेस्ट शूटिंग स्पॉट और 9 मील शूटिंग पॉइंट का वेनलॉक डाउन, दुबारे एलिफेंट कैंप का दौरा, कुशल नगर में मठ के दर्शन, अभय जलप्रपात और राजा की सीट का दीदार कराया जाएगा. इसके अलावा बैंगलोर में इस्कॉन मंदिर, विधान सभा, कर्नाटक उच्च न्यायालय (केवल बाहरी दृश्य) और बैंगलोर महल का भ्रमण कराया जायेगा.

इतना करना होगा खर्चा
तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39050 रूपए प्रति व्यक्ति है.
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 41100 रूपए प्रति व्यक्ति है.
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 53600 रूपए प्रति व्यक्ति है.
माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज 34050 रूपए (बेड सहित) और मूल्य 29850 रूपए (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है.

लखनऊ से नेपाल का भी एक पैकेज
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से नेपाल का भी एक पैकेज है, जो कि 31 मई से पांच जून तक है. हवाई यात्रा है. पैकेज की कीमत 38,800 रूपए है.

ऐसे करें संपर्क
यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ और कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
लखनऊ- 8287930911/8287930906
कानपुर-8287930930, 8287930927

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 23:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें