Rs 2000 Notes: आरबीआई के फैसले का अयोध्या के संतों ने किया स्वागत, कहा- देश हित में लिया गया फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. एक बार फिर पूरे देश में नोटबंदी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चाय के नुक्कड़ से लेकर सब्जी की दुकान तक 2000 रूपए के नोट की चर्चा चल रही है. 2000 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई ने आज एक बड़ा फैसला लिया है. आरबीआई ने 2000 रूपए के नोट के चलन को वापस लेने की घोषणा की है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से 2000 रूपए के नोट मूल्य वर्ग के बैंक नोट जारी करना बंद करें. हालांकि 2000 रूपए की नोट मूल्य वर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे. क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने बड़ा फैसला लिया है. यह नोट 30 दिसंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे.

‘RBI का फैसला देश हित में’
आरबीआई के इस फैसले को लेकर धर्म नगरी अयोध्या के साधु संत भी स्वागत कर रहे हैं. संतों ने कहा जिस तरह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है जाहिर सी बात है देश निरंतर विकसित हो रहा है. आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को लेकर जो फैसला किया है यह स्वागत योग्य है.

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जो फैसला लिया है यह देश हित में है. इस फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए. हम साधु संत सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें