अमित सिंह/प्रयागराज : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया जा रहा है. इस क्रम में मेला प्राधिकरण ने कार्य करना शुरू कर दिया है. प्राधिकरण की ओर से पहले 25 पांटून पुलों का प्रस्ताव था. मगर, अब यह 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए इसे अब 30 पांटून पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.
2019 के दिव्य कुंभ में गंगा पर 22 पांटून पुल बने थे श्रद्धालुओं की अधिक संख्या आने के संभावना को देखते हुए इस बार 30 पुल बनाने का निर्णय लिया गया है. इसमें लगभग चार हजार पीपे लगेंगे. लगभग डेढ़ हजार और पीपे बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है.
एक पीपे की कीमत छह लाख
एक पीपे की कीमत ₹6 लाख दस हजार के करीब है जिसे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की लोहे की चादर से बनाया जाएगा. संगम से छतनाग और मवैया के बीच इस बार 4 पांटून ब्रिज बनाया जाएंगे , जबकि संगम से फाफामऊ के बीच 26 पांटून पुलों का निर्माण कराया जाएगा. महाकुंभ मेला क्षेत्र में जगत प्लेट की 400 किलोमीटर की स्थाई सड़के बनाने का प्रस्ताव है जिससे डेढ़ लाख नई चक्र प्लेटें सेल से खरीदी जाएंगी.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

अतीक-अशरफ मर्डर केस: बयान-वीडियो से मिले अहम सुराग, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में SIT

Amavasya 2023: ज्येष्ठ अमावस्या पर आज अद्भुत संयोग, गंगा स्नान करने से मिलेगा कई गुना पुण्य

5 रुपये में मिलती है ये स्टाइलिश साइकिल, खूबसूरती इतनी कि चलाने को बेताब रहते हैं लोग

Allahabad university: कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ याचिका की सुनवाई 12 जुलाई को, 1000 दिनों से धरने पर छात्र

Shani jayanti 2023: शनि जयंती आज, कुंडली से दोष हटाना है तो करें ये काम

Allahabad University Admission 2023-24: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन ? कितना रहता है कट-ऑफ ?

Job Alert : उत्तर प्रदेश में होगी 1468 ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती, बिना इस सर्टिफिकेट के नहीं भर पाएंगे फॉर्म

Prayagraj news: बिजली मित्र योजना का दिखा असर, 29 कटियामारो पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरी खबर

2000 Rupees Note : बैंकों में फिर लगेगी लाइन! लेनदेन पर पड़ेगा असर, प्रयागराज के लोगों ने जाहिर की चिंता

Tur Price: अरहर दाल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि, जानें कहां पहुंच गए थोक और फुटकर के दाम

UPPSC PCS 2023: पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
महाकुंभ की तैयारी एक नजर में
– 6800 करोड़ रुपये कुंभ मेला बसाने में खर्च होंगे.
– 2019 में 4200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
– इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे।
– महाकुभ का क्षेत्रफल 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा.
– पिछली बार की अपेक्षा 3700 हेक्टेयर भूमि पर महाकुंभ बसाने की तैयारी है.
– पिछली बार 3300 हेक्टेयर में महाकुंभ बसाया गया था.
– इस बार 30 पांटून पुल बनेंगे, जिनकी संख्या पिछली बार 22 थी.
– इस बार 20 की जगह 23 सेक्टर बनाए जाएंगे.
– इस बार 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे, जो पिछली बार 15 हजार थे.
– 4000 के बजाय इस बार 10,000 वालंटियर होंगे.
– 22 हजार सफाईकर्मियों की होगी तैनाती.
.
Tags: Allahabad news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:30 IST








