रिपोर्ट- मानवीर सिंह
अजमेर. विवाहिता को अपना बनाने की चाहत ने उसे प्यार में इतना अंधा कर दिया जिससे वो जान से ज़्यादा चाहता था उसने उसी की जान ले ली. मामला राजस्थान के अजमेर का है जहां पिछले दिनों एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को दिनदहाड़े सरेराह चाक़ू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में अब हत्यारे प्रेमी का कबूलनामा सामने आया है, जिसमें एक ऐसी कहानी निकल कर सामने आयी जिसे सुनकर लगता है कि वास्तव में प्यार अंधा होता है.
खूनी प्रेम की यह कहानी आज से लगभग ढाई साल पुरानी है, जब अजमेर के रामबन इलाके में रहने वाले विवेक कुमार की आंखें अपनी इंग्लिश स्पीकिंग क्लास की टीचर कीर्ति चौहान से चार हुई थी. कीर्ति चौहान का पति पिछले कुछ समय से चेक बाउंसिंग के एक मामले में अजमेर की ही सेंट्रल जेल में बंद है. इस हत्याकांड के बाद गिरफ़्तार किए गए विवेक कुमार ने बताया कि उसे पता था कि उसकी प्रेमिका कीर्ति शादीशुदा है, बावजूद इसके दोनों पिछले डेढ़ महीने से पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
आपके शहर से (अजमेर)

देश का अनोखा मंदिर, क्रेन से बनता है चूरमा, थ्रेसर से बाटियों की पिसाई, जुड़ी है अनोखी मान्यता

Breaking News: RBI ने क्यों किए 2000 रुपये के नोट बंद ? Demonetization | 2000 Rupee Note Banned News

Breaking News: 2000 के नोट होंगे बंद ! जानिए अब आगे क्या करना होगा ? Demonetization News। RBI

Sukhjinder Singh Randhawa पर FIR न होने पर Court ने जारी किया Notice | Congress | Rajasthan News

पति था जेल में, टीचर बीवी को हो गया प्रोफेसर से प्यार, फिर तीसरे आशिक ने बिगाड़ा खेल, मिली दर्दनाक मौत

PM Modi Japan Visit: G7 Summit की बैठक के लिए Hiroshima पहुंचे Narendra Modi | Fumio Kishida | News

Rajasthan News: 30 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे, उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, जानें प्लान

PHOTOS: भूकंप आते ही बुलेट ट्रेन में बज उठेगा अलार्म, ऑटोमेटिक लगेगा ब्रेक, जानें राजस्थान में कहां-कहां होगा ठहराव?

बीकानेर में जूती की नई वैरायटी से जूती कारोबार को लगे पंख, जानिए रेट और इसकी खासियत

सुर्खियों में रहने वाली IAS टीना डाबी ने जब की थी दूसरी शादी, खुद बताया था क्यों चुना 13 साल बड़ा हमसफर
विवेक की मानें तो दोनों में इतना प्यार था कि दोनों ने ही अपने हाथ पर एक दूसरे का नाम तक गुदवा रखा था. विवेक के अनुसार जब से दोनों की मुलाकात हुई कीर्ति का पूरा खर्चा भी वही उठा रहा था, यहां तक कि उसने कीर्ति को आईफ़ोन मोबाइल भी लेकर ही दिया था लेकिन बात तब बिगड़ी जब कीर्ति की जिंदगी में अनिल नाम का एक प्रोफेसर आ गया और इसके बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि वारदात वाले दिन यानी 15 मई को कीर्ति ने अपने नए प्रेमी अनिल और हत्यारे विवेक को एक साथ समझाइश के लिए बुला लिया.
कीर्ति को अपने नए प्रेमी के साथ देखकर विवेक ने आपा खोया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए. बताया जा रहा है कि कीर्ति ने वर्ष 2012 में सूरज चौहान नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था. उसकी नौ साल की एक बेटी भी है और उसका पति सूरज पिछले 9 महीने से चेक बाउंस के एक मामले में अजमेर की सेंट्रल जेल में बंद है. उसके बाद से ही कीर्ति आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और तभी विवेक ने उसे सहारा दिया था. दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शायद दोनों ने ही नहीं सोचा था कि इस नाजायज प्रेम का अंत एक हत्या के रूप में सामने आएगा. विवेक अब पुलिस के सामने इस बात को लेकर अफसोस कर रहा है कि एक क्षण के आवेश में उसने अपने ही प्रेम को मौत के घाट उतार दिया.
.
Tags: Ajmer news, Crime News, Murder, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 21:13 IST








